Vodafone Idea Recharge Plan Costly: साल 2025 में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों का टैरिफ हाइक का सिलसिला जारी है। अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने 1999 रुपये वाले प्रीपेड-प्लान के दाम में इजाफा कर दिया है और इसमें छोटी-मोटी नहीं सीधा 250 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब Vi का 1999 रुपये वाला प्लान 2249 रुपये का हो गया है। इस तरह वोडाफोन ने अपने एनुअल प्लान लेने वाले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। Vi के मुताबिक ऐसा करना जरूरी हो गया था और इसके लिए कंपनी को मजबूर होना पड़ा क्योंकि मौजूदा रेट सस्टेनेबल नहीं थे।
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर आई है और इसके अनुसार Vi अपने ग्राहकों को 100 प्रीपेड प्लान मुहैया कराती है जिसमें से एनुअल प्लान के जरिए कस्टमर्स को वॉइस, डेटा और एसएमएस बेनेफिट्स मिलते हैं। अब जब 1999 रुपये वाला प्लान 2249 रुपये का हो चुका है तो इसमें कस्टमर्स को कुछ अतिरिक्त बेनेफिट्स भी दिए जाने वाले हैं।
Vodafone Idea का 1999 रुपये वाला प्लान
1999 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, 3600 एसएमएस और 24 जीबी या 36 जीबी डेटा (सर्किल के ऊपर निर्भर) और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज लिया जाता है। इस प्लान की इफेक्टिव लागत 5.40 रुपये प्रतिदिन की आती है और अब इसी प्लान को 365 दिनों की समान वैलिडिटी के साथ 2249 रुपये का कर दिया गया है।
Vodafone Idea का 2249 रुपये वाला प्लान
2249 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, 3600 एसएमएस और 30 जीबी (6 जीबी एक्स्ट्रा) या 40 जीबी (4 जीबी एक्स्ट्रा) डेटा (सर्किल के ऊपर निर्भर) और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज लिया जाता है। इस प्लान की इफेक्टिव लागत 6.16 रुपये प्रतिदिन की आती है।
30GB डेटा वाले सर्किल ये हैं-
आंध्र प्रदेश, बिहार, चेन्नई, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, कोलकाता, महाराष्ट्र और गोवा, मध्य प्रदेश, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु (चेन्नई को छोड़कर), पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
40GB डेटा वाले सर्किल ये हैं-
असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर पूर्व और ओडिशा।
एयरटेल जैसे हो गया Vi का भी सालाना रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया का 2249 रुपये का प्लान अब एयरटेल के 2249 रुपये के प्लान जैसा ही हो गया है और इसमें अनलिमिटेड कॉल्स, 3600 एसएमएस र 30 जीबी डेटा के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल के 2249 वाले प्लान में कुछ एडिशनल बेनेफिट मिलते हैं जैसे कि परप्लेक्सिटी प्रो एआई और फ्री हैलो ट्यून्स। इस संशोधन के साथ Vi के सालाना वॉइस सेंट्रिक प्लान 250 रुपये ज्यादा महंगे हो गए हैं लेकिन इसमें थोड़ा डेटा एक्स्ट्रा मिल रहा है।
यह भी पढ़ें
One Plus 15: 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज, तो भारत में इस फीचर वाले फोन की कीमत कितनी होगी