1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलेगा मल्टी अकाउंट फीचर, इंस्टाग्राम की तरह करेगा काम

WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलेगा मल्टी अकाउंट फीचर, इंस्टाग्राम की तरह करेगा काम

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Aug 13, 2023 06:15 am IST,  Updated : Aug 13, 2023 08:21 am IST

वॉट्सऐप का यह फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा जैसे इंस्टाग्राम का मल्टी अकाउंट फीचर काम करता है। फिलहाल अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड में है और कुछ बीटा यूजर्स को ही इसे रोलआउट किया गया है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित होगा जो अपनी पर्सनल चैट और प्रोफेशनल चैट को अलग रखना चाहते हैं।

WhatsApp,Tech news, WhatsApp new feature, whatsapp Multi Account Feature, WhatsApp news, social medi- India TV Hindi
वॉट्सऐप के इस फीचर से लाखों यूजर्स को काफी सहूलियत मिलने वाली है। Image Source : फाइल फोटो

वॉट्सऐप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप्लीकेशन है। करोड़ों की संख्या में इसके यूजर्स हैं। यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी जरूरत के मुताबिक नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। अब कंपनी एक नए फीचर पर काम कर रही है जो वॉट्सऐप के प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट हो सकता है। बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप अब मल्टी अकाउंट लॉगिन के फीचर को लाने की कोशिश में है। 

वॉट्सऐप ने लोगों की लाइफ को काफी आसान बनाया है। डेली रूटीन के कई जरूरी काम अब वॉट्सऐप पर ही होते हैं। वॉट्सऐप अब पर्सनल लाइफ को मैनेज करने के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ में भी बहुत ज्यादा कारगर है। यही वजह से कंपनी यूजर्स के अनुभव को बेहतरीन करने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। कंपनी बहुत जल्द ग्राहकों को मल्टी अकाउंट लॉगिन करने का फीचर दे सकती है। 

एक ही ऐप में खोल सकेंगे कई अकाउंट

मल्टी अकाउंट फीचर से मतलब यह नहीं है कि आपको अपने फोन पर अलग अलग वॉट्सऐप ऐप इंस्टाल करने पड़ेंगें बल्कि आप एक ही वॉट्सऐप ऐप में मल्टी अकाउंट लॉगिन कर पाएंगे। इसके लिए आपको बस एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट पर स्विच करना होगा। वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी वॉट्सऐप के अपडेट्स की निगरानी करने वाली वेबसाइट्स वाबेटाइंफो ने दी है। 

वॉट्सऐप का यह फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा जैसे इंस्टाग्राम का मल्टी अकाउंट फीचर काम करता है। फिलहाल अभी यह फीचर टेस्टिंग मोड में है और कुछ बीटा यूजर्स को ही इसे रोलआउट किया गया है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी कारगर साबित होगा जो अपनी पर्सनल चैट और प्रोफेशनल चैट को अलग रखना चाहते हैं। 

यह भी पढ़ें- BSNL लेकर आई सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 90 दिन तक जितना चाहें उतनी करें बातें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक