1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp Calling में आए कई सारे धांसू फीचर्स, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

WhatsApp Calling में आए कई सारे धांसू फीचर्स, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Dec 14, 2024 01:11 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 01:11 pm IST

अगर आप वॉइस कॉलिंग या फिर वीडियो कॉलिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सारे नए फीचर्स रोलआउट किए हैं। अब आपको वॉइस कॉल और वीडियो कॉल में एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

WhatsApp, WhatsApp feature, WhatsApp New features- India TV Hindi
वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को मिले धमाकेदार नए फीचर्स। Image Source : फाइल फोटो

वॉट्सऐप (WhatsApp) पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में करीब 3 बिलियन से अधिक लोग अपने फोन पर चैटिंग, कॉलिंग, वीडियो कॉल और दूसरी कई सेवाओं के लिए इसका इस्तेमा करते हैं। अपने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए समय-समय पर वॉट्ऐप नए-नए फीचर्स को प्लेटफॉर्म में जोड़ता रहता है। अब वॉट्सऐप ने कॉलिंग फीचर (WhatsApp Calling Feature) को और भी इंट्रेस्टिंग बना दिया है। 

मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में अब कॉलिंग के लिए कई सारे नए फीचर्स आ चुके हैं। कोरोड़ों यूजर्स का वॉट्सऐप कॉलिंग एक्सपीरियंस अब पहले से कहीं बेहतर होने वाला है। वॉइस कॉल के साथ साथ वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए कई सारे अपडेट रिलीज किए हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने अब डेस्कटॉप पर भी कॉलिंग को बेहद आसान बना दिया है। 

WhatsApp पर अब यूजर्स को पहले मुताबिक कहीं ज्यादा बेहतर वॉइस और वीडियो कॉलिंग मिलने वाली है। अब यूजर्स वीडियो कॉल के समय स्नैपचैट की तरह अलग-अलग इफेक्ट्स इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे पहले वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल में बैकग्राउंड बदलने की सुविधा दी थी। आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने कॉलिंग के लिए कई सारे फीचर्स रोलआउट किए हैं। ये नए फीचर्स एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए हैं। 

Group Call में कॉन्टैक्ट सेलेक्ट करने का ऑप्शन

वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया अगर आप ग्रुप कॉल में ग्रुप के सभी मेंबर्स को कॉल नहीं लगाना चाहते तो अब ग्रुप के सभी मेंबर्स में से कुछ को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। अगर आप किसी ग्रुप चैट से कॉल शुरू करते हैं तो अब आपको कुछ खास लोगों को सेलेक्ट करके कॉल करने का ऑप्शन मिल जाएगा। इससे ग्रुप के दूसरे मेंबर को बिना परेशान किए आप कॉल कर सकते हैं। 

वीडियो कॉल में मिलेंगे इफेक्ट्स

वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को कुछ दिन पहले वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड बदलने का फीचर दिया गया था। अब मेटा ने वीडियो कॉल को और भी एडवांस बना दिया है। अब यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान आसानी से अलग अलग इफेक्ट्स भी लगा सकते हैं। यह फीचर स्नैपचैट की तरह काम करता है। 

डेस्कटॉप पर कॉलिंग हुई आसान

स्मार्टफोन में वॉट्सऐप कॉल तो आसानी से हो जाती है लेकिन अब कंपनी ने डेस्कटॉप पर भी कॉल को आसान बना दिया है। अब अगर आप डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप को लॉगिन करते हैं तो कॉल के लिए आपको डेस्कटॉप ऐप पर कॉल टैब का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही आप इस टैब पर क्लिक करेंगे तो कॉल शुरू हो जाएगी। इसके अलावा टैब पर क्लिक करके आपको कॉल लिंक बनाने या फिर नंबर डॉल करने का भी ऑप्शन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें- Google ने पेश किया Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम, यूजर्स को मिलेंगे AI के एडवांस फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक