1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp Call अब नहीं करेंगे परेशान, रोलआउट हुआ नया धांसू फीचर

WhatsApp Call अब नहीं करेंगे परेशान, रोलआउट हुआ नया धांसू फीचर

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 24, 2024 09:30 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 09:30 am IST

अगर आप अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने अपने यूजर्स को कॉल्स सेक्शन में एक नया फीचर दिया है।

WhatsApp, Tech news, whatsapp call, whatsapp new feature, whatsapp new feature to disconnect call- India TV Hindi
वॉट्सऐप पर आया नया फीचर। Image Source : फाइल फोटो

आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास स्मार्टफोन हो और उसमें वॉट्सऐप न हो। अपने लोगों से कनेक्ट होने और इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में करीब 2.4 बिलियन लोग इसका इस्तेमाल करते हैं जबकि वहीं भारत में लगभग 53 करोड़ से ज्यादा लोग इसे यूज करते हैं। अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए कंपनी प्लेटफॉर्म में नए नए फीचर्स जोड़ती रहती है। अब वॉट्सऐप ने एक बहुत जरूरी फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। 

आज के समय में लगभग सभी लोग मैसेजिंग और चैटिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही वॉइस कॉलिंग के लिए भी इसका खूब इस्तेमाल होता है। वॉट्सऐप ने कॉल फीचर में अब नया फीचर जोड़ दिया है। अगर आपको ज्यादा कॉल आती है तो नया फीचर आपके बेहद काम आने वाला है। 

वॉट्सऐप में आया काम का फीचर

आपको बता दें कि वॉट्सऐप में अब आप किसी भी कॉल को आसानी से डिसमिस यानी डिसकनेक्ट या फिर म्यूट कर पाएंगे। इससे पहले वॉट्सऐप में यह सुविधा नहीं थी। कंपनी ने कॉल को म्यूट करने और डिस्कनेक्ट करने के लिए वॉट्सऐप के ऊपर एक नया बार सेक्शन ऐड किया गया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले वॉट्सऐप यूजर्स को कॉल म्यूट करने का ऑप्शन नहीं मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है अब आप किसी भी वॉट्सऐप कॉल को बेहद आसानी से म्यूट या फि डिसमिस कर सकते हैं। 

वॉट्सऐप अपने यूजर्स को कई तरह के बेहतरीन फीचर्स देता है। हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर जोड़ा था जिसमें आप उन नंबर को साइलेंट मोड पर डाल सकते हैं जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं है। यानी आप हमेशा के लिए अननोन नंबर से आने वाली कॉल्स को साइलेंट रख सकते हैं। इस तरह से अननोन नंबर्स की कॉल्स को साइलेंट करें

अननोन नंबर की कॉल्स को ऐसे करें म्यूट

  1. सबसे पहले अपने वॉट्सऐप ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल करें। 
  2. इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा। 
  3. अब आपको यहां पर प्राइवेसी के ऑप्शन पर टैप करना होगा। 
  4. अब आपको कॉल्स का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा। 
  5. कॉल्स पर आपको साइलेंस अननोन कॉलर्स का ऑप्शन मिलेगा। 
  6. इस सेटिंग को ऑन करते ही आपके वॉट्सऐप पर अननोन नंबर से आने वाली कॉल्स साइलेंट रहेंगी। 

 यह भी पढ़ें- 7 May को होने जा रहा है Apple का खास इवेंट, लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक