1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7 May को होने जा रहा है Apple का खास इवेंट, लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स

7 May को होने जा रहा है Apple का खास इवेंट, लॉन्च हो सकते हैं ये प्रोडक्ट्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 24, 2024 08:50 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 08:50 am IST

एप्पल लवर्स के अच्छी खबर है। एप्पल अगले महीने के पहले सप्ताह में एक स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी नए आईपैड्स को बाजार में लॉन्च कर सकती है। एप्पल की तरफ से इस इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया गया है। नए आईपैड्स में आपको दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

Apple event, Apple Event 2024, Apple Pencil, Apple Special Event, iPad Air, iPad Pro- India TV Hindi
एप्पल इवेंट में लॉन्च कर सकता है कुछ नए प्रोडक्ट्स। Image Source : फाइल फोटो

Apple Event 2024: अगर आपको एप्पल के फैंस हैं और कंपनी के प्रोडक्ट आपको पसंद आते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एप्पल बहुत जल्द एक स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रहा है। एप्पल का यह इवेंट 7 मई होगा। इसके लिए कंपनी ने इनवाइट भेजना भी शुरू कर दिया है। कंपनी की तरफ से इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया गया है। 

आपको बता दें कि एप्पल ने इस अपकमिंग इवेंट को 'Apple Event' नाम दिया है। यह इवेंट 7 मई को शाम 7.30 बजे शुरू होगा। एप्पल ने इस इवेंट की थीम let Loose रखा है। बता दें कि Apple Event एक वर्चुअल इवेंट होगा। अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं तो आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

लॉन्च हो सकते हैं नए आईपैड्स

एप्पल की तरफ से इवेंट को लेकर जो पोस्ट शेयर किया गया है उसमें एक पेंसिल दिखाई गई है। इससे स्पष्ट है कि इस इवेंट में iPad पर फोकस हो सकता है। इवेंट को लेकर सामने आईं लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक इसमें iPad Air और iPad Pro 2024 को लॉन्च किया जा सकता है। 2021 के बाद इस बार iPad Pro में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

इस बार आईपैड में OLED डिस्प्ले, नया M3 चिपसेट इतना ही नहीं यूजर्स को इसमें फ्रंट कैमरा की सुविधा दी जा सकती है। इतना ही नहीं इसमें एक नई पेंसिल के साथ साथ नया एल्यूमिनियम डिजाइन मिल सकता है। iPad Pro 2024 में कंपनी मैजिक कीबोर्ड की सुविधा भी दे सकती है। 

लीक्स के अनुसार इस बार एप्पल आईपैड को दो अलग अलग स्क्रीन साइज में लॉन् कर सकता है। पहला वेरिएंट 11 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है जबकि वहीं दूसरा वेरिएंट 12.9 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। अगर आप ग्राफिक्स जैसा कोई काम करते हैं तो एप्पल के नए आईपैड आपको एमर्सिव एक्सपीरियंस देने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- जियो का सस्ता एंटरटेनमेंट प्लान, 150 रुपये से कम में 12 OTT ऐप्स का मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक