1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. WhatsApp खुला रह गया है... तो न हों परेशान, अब आपकी चैट पर कोई नहीं कर सकेगा ताका-झांकी

WhatsApp खुला रह गया है... तो न हों परेशान, अब आपकी चैट पर कोई नहीं कर सकेगा ताका-झांकी

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 02, 2023 09:16 am IST,  Updated : Apr 02, 2023 09:16 am IST

अभी तक आप सिर्फ व्हाट्सएप ऐप को लॉक कर सकते थे, अगर चैट को लॉक करना चाहें तो यह संभव नहीं था। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक अब आप व्हाट्सएप पर किसी एक इंडिविजुअल चैट को भी लॉक कर सकते हैं। वाबेटाइंफो ने इस व्हाट्सएप के इस फीचर को लेकर एक ट्वीट भी किया है

Whatsapp, Whatsapp Latest Update, Tech News, Tech News in Hindi, Whatsapp New Feature, Whatsapp Upco- India TV Hindi
व्हाट्सऐप के इस फीचर से यूजर्स को प्राइवेसी मेंटेन रखने में मदद मिलेगी। Image Source : फाइल फोटो

Whatsapp Chat Lock Feature: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को लेकर अब जो रिपोर्ट आ रही है उससे आपका दिल गदगद होने वाला है। व्हाट्सएप इन दिनों तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में बड़े बड़े अपडेट ला रहा है और नए नए फीचर्स ऐड कर रहा है। अब व्हाटसऐप एक ऐसा फीचर लाने वाला है जो सीधे तौर पर आपकी प्राइवेसी से जुड़ा है। व्हाट्सएप यूजर्स सालों से इस तरह के फीचर की मांग कर रहे थे। व्हाट्सएप अब आपको चैट को लॉक करने का फीचर देने वाला है। 

इंडिविजुअल चैट होगी लॉक

आप सोच रहे होंगे कि चैट को तो पहले से भी लॉक किया जाता था इसमें नई बात क्या है, तो आपको बता दें कि अभी तक आप सिर्फ व्हाट्सएप ऐप को लॉक कर सकते थे, अगर चैट को लॉक करना चाहें तो यह संभव नहीं था। ऐप लॉक एक बेहतर फीचर है लेकिन इसमें सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि अगर किसी को पासवर्ड, पिन या फिर पैटर्न पता है तो कोई भी आपकी चैट को एक्सेस कर सकता है लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। वाबेटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक अब आप व्हाट्सएप पर किसी एक इंडिविजुअल चैट को भी लॉक कर सकते हैं। 

वाबेटाइंफो ने इस व्हाट्सएप के इस फीचर को लेकर एक ट्वीट भी किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि यह चैट लॉक फीचर किस तरह से काम करेगा। बता दें कि वाबेटाइंफो व्हाट्सएप अपडेट और अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली सबसे पॉपुलर वेबसाइट है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप इस फीचर पर काम कर रहा है जो चैट को अलग से लॉक करने का काम करेगा। 

जल्द ही यूजर्स को होगा रोलआउट

हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि क्या इस चैट लॉक फीचर का इस्तेमाल कैसे होगा। क्या इसमें कोई पासवर्ड या फिर पैटर्न की जरूरत होगी। फिलहाल अभी यह फीचर कुछ एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द ये फीचर सभी यूजर्स को रोल आउट कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- आज से सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन और टीवी, लागू हो रहा है केंद्र सरकार का नया नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक