1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AC से आ रही है बदबू, कम हो गई है कूलिंग, कर ले ये काम सब हो जाएगा ठीक

AC से आ रही है बदबू, कम हो गई है कूलिंग, कर ले ये काम सब हो जाएगा ठीक

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 24, 2023 09:49 am IST,  Updated : Jun 24, 2023 09:54 am IST

बरसात के मौसम में एसी ऑन होने पर सड़न जैसी बदबू (Reasons of AC stinks) आने लगती है। इसी के साथ एसी कूलिंग भी कम हो जाती है। अगर आपको भी इस तरह की दिक़्क़त हो रही है तो अब आपकी समस्या दूर होने वाली है। एसी को चलाने समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपको ऐसी समस्या नहीं मिलेगी।

How to get rid of smell comes from air conditioner, AC Smelling in Monsoon, AC Tips, Monsoon updates- India TV Hindi
आप कुछ आसान तरीकों से एसी की बदबू को तुरंत दूर कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

AC SummerTips and tricks: गर्मी पड़ने के साथ साथ अब बारिश का भी मौसम आ रहा है। पानी बरसने पर एसी के इस्तेमाल पर एक अजीब से समस्या अक्सर देखने को मिलती है। ज्यादा पानी बरने या फिर मानसून के मौसम में आपने भी यह गौर किया होगा कि जब भी एसी आन करो तो कमरे में बदबू (Why does the AC start smelling in Monsoon) सी आने लगती है। एसी की बदबू से हम परेशान होते हैं लेकिन यह नहीं समझ पाते की आखिर इसकी वजह क्या है। आइए आपको बताते हैं कि क्यों एयर कंडीशनर से बदबू आने लगती है। 

बरसात के मौसम में एसी ऑन होने पर सड़न जैसी बदबू (Reasons of AC stinks) आने लगती है। इसी के साथ एसी कूलिंग भी कम हो जाती है। अगर आपको भी इस तरह की दिक़्क़त हो रही है तो अब आपकी समस्या दूर होने वाली है। एसी को चलाने समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपको ऐसी समस्या नहीं मिलेगी। कुछ आसान ट्रिक से आप एसी कूलिंग को ठीक कर सकते हैं और साथ ही बदबू को भी दूर कर सकते हैं। 

AC से बदबू आने के तीन बड़े कारण

- अगर एसी में गीले कपड़े और सड़न जैसी बदबू आ रही है तो इसकी पीछे की एक सामान्य वजह पानी का जमना होता है। अगर आपको ऐसी बदबू एसी से आती है तो सबसे पहले एसी को ऑफ कर दें और पानी बाहर निकलने वाले ड्रेनेज पाइप की सफाई करें। 

- अगर आपको एसी चलाने पर जले हुए प्लास्टिक जैसी बदबू आती है तो हो सकता है कि कैपेसिटर में कोई समस्या हो। जब कभी एसी का कैपेसिटर टूट जाता है तो प्लास्टिक जलने जैसी बदबू आने लगती है। ऐसी समस्या होने पर तुरंत टेक्नीशियन से कॉन्टैक्ट करें। 

- अगर आपको किसी चीज के सड़ने जैसी बदबू एसी से आ रही है तो इसकी वजह इनडोर यूनिट के अंदर हवा के आउलेट के आसपास गंदगी जमा हो जाने से होती है। आप फ़िल्टर को निकाल कर ठीक से सफ़ाई करें इससे बदबू दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- दोबारा नहीं मिलेगा एंड्रॉयड की कीमत पर iPhone 14 लेने का मौका, बच सकते हैं 40 हजार से ज्यादा रुपये!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक