1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बिजली कड़कने के समय स्मार्टफोन इस्तेमाल करना हो सकता है जानलेवा, जानें कारण

बिजली कड़कने के समय स्मार्टफोन इस्तेमाल करना हो सकता है जानलेवा, जानें कारण

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 14, 2023 09:09 am IST,  Updated : Jul 14, 2023 09:09 am IST

बिजली जब भी कड़कती है तो इससे खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे रुकने वाले या फिर तालाब नदीं में नहाने वालों को बहुत ज्यादा खतरा होता है। इसके साथ ही बिजली कड़कने के समय स्मार्टफोन का इस्तेमला करना भी जानलेवा साबित हो सकता है।

Smartphone tips, Mobile phone tips, Smartphone user guide, Mobile use tips in rain in india- India TV Hindi
बिजली कड़कने के समय इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ऑफ कर देना चाहिए। Image Source : फाइल फोटो

Mobile use tips in rain in india: देशभर में मानसून के चलते अलग अलग हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। बारिश के मौसम में बिजली भी कड़कती है। जब कभी भी पानी बरसते समय बिजली कड़कती है तो लोग तुरंत अपने घरों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बंद कर देते हैं और साथ ही खुले आसमान में स्मार्टफोन को भी चलाने से मना किया जाता है। क्या आपके मन में कभी इसको लेकर स्वाल हुआ है कि आखिर क्यों बिजली के कड़कते समय स्मार्टफोन इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए? अगर आपको नहीं मालूम है तो हम आपको आज इसी डिटेल जानकार देते हैं।

बारिश के मौसम में बिजली कड़कना और बिजली का गिरना आम बात है। हर साल आकाशीय बिजली गिरने की वजह से भारी जान माल का नुकसान होता है। बिजली जब भी कड़कती है तो इससे खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे रुकने वाले या फिर तालाब नदीं में नहाने वालों को बहुत ज्यादा खतरा होता है। इसके साथ ही बिजली कड़कने के समय स्मार्टफोन का इस्तेमला करना भी जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में जब भी बिजली कड़के तो मोबाइल को इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

इस वजह स्मार्टफोन बन सकता है जानलेवा

एक्सपर्ट की मानें तो जब हम मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे अल्ट्रावाइड किरणें तेजी से निकलती हैं। यह किरणें आकाशीय बिजली को अपनी तरफ खीचने का काम करती है। एक मेडिकल जर्नल में इस बात का खुलासा हुआ है कि हाल ही करीब 15 युवतियों की मौत बिजली गिरने से हुई है और जब बिजली गिरी उस समय वह सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रही थीं। इसलिए जब भी बिजली कड़के तो मोबाइल फोन को स्विच ऑफ कर देना चाहिए। 

बिजली कड़कने के समय घर में इस्तेमाल होने वाले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे टीवी, फ्रिज, कूलर, स्मार्टटीवी को बंद कर देना चाहिए। लैपटॉप भी आसमानी बिजली को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है इसलिए कभी भी बारिश के समय टीन शेड के नीचे बैठकर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किए दो नए प्लान्स, डाटा के साथ मिलेगा टॉक टाइम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक