1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi 17T की पहली सेल, 6500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहे तगड़े ऑफर

Xiaomi 17T की पहली सेल, 6500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहे तगड़े ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 10, 2026 02:33 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 02:33 pm IST

Xiaomi 17T की सेल भारत में शुरू हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस दमदार फोन की खरीद पर कई तगड़े ऑफर्स दिए जा रहा है। फोन को लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi 17T- India TV Hindi
शाओमी 17T की पहली सेल Image Source : XIAOMI

Xiaomi के पिछले दिनों लॉन्च हुए मिड बजट फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17T की सेल भारत में शुरू हो गई है। Xiaomi 17 सीरीज का यह फोन 6,500mAh की दमदार बैटरी, 5x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। चीनी कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को हाल ही में ग्लोबली पेश किया है। इस सीरीज का प्रो मॉडल फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। Xiaomi 17T की पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर कई दमदार ऑफर दे रही है।

Xiaomi 17T पर ऑफर

शाओमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। भारत में यह फोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। इसे ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और Mi.com पर आयोजित की जा रही है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का कैशबैक और 5,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। इस तरह से शाओमी का यह फोन 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर यह 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकता है।

Xiaomi 17T के फीचर्स

शाओमी का यह फोन 6.59 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। शाओमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra दी गई है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Xiaomi 17T फीचर्स
डिस्प्ले 6.59 इंच, HD+, 120Hz, 1.5K AMOLED
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Ultra
स्टोरेज 12GB + 512GB
बैटरी 6500mAh, 67W, 50W वायरलेस
कैमरा 50MP+ 50MP + 12MP, 32MP
OS Android 16, HyperOS

चीनी कंपनी के इस फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी मिलती है। कंपनी ने इसमें 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया है। कैमरे की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें - Realme ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता फोन, जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक