1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi 17T की कीमत हुई लीक, जानें कितने में लॉन्च होगा 200MP कैमरे वाला फोन

Xiaomi 17T की कीमत हुई लीक, जानें कितने में लॉन्च होगा 200MP कैमरे वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 25, 2026 10:47 am IST,  Updated : May 25, 2026 10:47 am IST

Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। शाओमी के ये दोनों फोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकते हैं। इनमें 200MP कैमरा समेत तगड़े फीचर दिए जाने की संभावना है।

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro- India TV Hindi
शाओमी 17T सीरीज की कीमत हुई लीक Image Source : XIAOMI

Xiaomi 17T सीरीज जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाली है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड Xiaomi 17T के अलावा Xiaomi 17T Pro भी लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसका स्टैंडर्ड मॉडल अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के दोनों मॉडल की कीमत लॉन्च से पहले सामने आ गई है। चीनी कंपनी की यह सीरीज 200MP कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस होगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भी फोन के कुछ फीचर्स रिवील किए हैं।

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro की कीमत

भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने शाओमी के अपकमिंग मिड बजट वाले इन दोनों फोन की कीमत लीक की है। टिप्स्टर ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस सीरीज के दोनों मॉडल की कीमत बताई है। Xiaomi 17T को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत PHP 33,999 (लगभग 52,800 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट PHP 37,999 (लगभग 59,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में आ सकता है।

Xiaomi 17T Pro को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत PHP 45,999 (लगभग 71,500 रुपये) हो सकती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट PHP 47,999 (लगभग 74,500 रुपये) की कीमत में आ सकता है। इन दोनों फोन को वायलेट और डीप ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 17T सीरीज के फीचर्स

शाओमी का यह फोन 6.59 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं, इसका प्रो मॉडल 6.9 इंच के OLED पैनल के साथ आ सकता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिल सकता है। वहीं, प्रो मॉडल MediaTek Dimensity 9500 Max चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

ये दोनों फोन 12GB रैम और 512GB चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इनमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, ये 50MP के दो अन्य कैमरे के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इनमें 50MP का कैमरा मिलेगा। फोन में 7000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर दिए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - iPhone चोरी होने या खोने के बाद तुरंत हो जाएं सतर्क! सरकार ने दी बड़े खतरे की चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक