Xiaomi अपने अगले फ्लैगशिप फोन की तैयारी कर रहा है। चीनी ब्रांड का यह फोन दुनिया के सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। क्वालकॉम ने इस प्रोसेसर को फिलहाल लॉन्च नहीं किया है। इसमें 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो पिछले Snapdragon 8 Elite Gen 5 के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक तेज हो सकता है।
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट की गई जानकारी के मुताबिक इसमें अब तक का सबसे तेज प्रोसेसर दिया जा सकता है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 की बजाय Gen 6 Pro चिपसेट यूज किया जा सकता है। क्वालकॉम की यह नई चिपसेट सीरीज इस साल पेश की जा सकती है। चिपमेकर कंपनी की यह नई सीरीज 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगी।
Qualcomm अपने अपकमिंग प्रीमियम चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro को महंगी कीमत में उतार सकता है, जिसकी वजह से डिवाइस की ओवरऑल कॉस्ट बढ़ जाएगी। ऐसे में Xiaomi 18 सीरीज की कीमत पिछली Xiaomi 17 सीरीज के मुकाबले ज्यादा होगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी ब्रांड Xiaomi ने पहले ही क्वालकॉम के इस चिपसेट को रिजर्व कर लिया है, ताकि शिपमेंट में देरी न हो।
क्वालकॉम अपने इस अपकमिंग चिपसेट सीरीज को इस साल सितंबर में पेश कर सकती है। Xiaomi की अपकमिंग सीरीज भी इसी के आस-पास लॉन्च की जा सकती है। फेस्टिव सीजन से पहले शाओमी अपनी इस नई प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को उतार सकती है। Xiaomi 17 सीरीज में कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च किया है। अपकमिंग Xiaomi 18 सीरीज में भी यही चार मॉडल देखने को मिल सकते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा सभी मॉडल Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ आ सकते हैं।
इसके अलावा Xiaomi 18 Pro सीरीज में 200MP के दो कैमरे दिए जा सकते हैं। कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन के लिए 200MP वाले दो कैमरे को टेस्ट कर रही है। इस सीरीज को 6.3 इंच के कॉम्पैक्ट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi 18 Pro में 200MP के मेन कैमरे के अलावा टेलीफोटो या पेरीस्कोप कैमरा देखने को मिल सकता है। हाल ही में Oppo ने 200MP के दो कैमरे वाले फोन को मार्केट में उतारा है।
यह भी पढ़ें - 300 इंच की 4K स्क्रीन, 20W के दमदार स्पीकर वाला Android TV प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च, घर को बनाएं सिनेमा हॉल
संपादक की पसंद