Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। चीनी कंपनी का यह फोल्डेबल फोन भी Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह ही चौड़े डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। शाओमी का यह फोल्डेबल फोन एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन से पहले लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट 7 सितंबर कंफर्म की है। वहीं, Apple के इवेंट की डेट 9 सितंबर है।
Xiaomi 18 Fold का डिजाइन पहले ही लीक हो गया था। इस फोन में कंपनी का इन-हाउस XringO3 चिपसेट दिया जाएगा। फोन के फोल्डेबल स्क्रीन को मोड़ने के बाद इसकी साइज पासपोर्ट जितनी हो जाती है, जैसा कि सैमसंग के नए लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन को देखने पर लगता है। एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन भी इसी चौड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स?
Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के फीचर्स की बात करें तो यह 5.38 इंच के कवर और 7.58 इंच के फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन के बैक में Google Pixel की तरह कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कंपनी ने अपने प्रोमो में दावा किया है कि इस फोल्डेबल फोन में Dragon Bone हिंज मिलेगा। फोल्डेबल स्क्रीन को बार-बार खोलने और बंद करने पर क्रीज नहीं पड़ेगी।
इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में 6000mAh की सिलिकन कार्बन बैटरी दी जाएगी, ताकि डिवाइस को स्लिम रखा जा सके। वहीं, साथ में 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।
यह फोल्डेबल स्मार्टफोन LPDDR6 रैम के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में MiMo AI मॉडल मिलेगा। यह कंपनी के Surge OS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा, जो Androd प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। Xiaomi का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Fold 8 के साथ-साथ iPhone Ultra को टक्कर देगा।
Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट
चीनी कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ Xiaomi Pad 9 Pro Max भी लॉन्च करेगी। इस टैबलेट में भी कंपनी Xring O3 चिपसेट यूज करने वाली है। इस टैबलेट को हाल ही में गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है। इसमें 10,000mAh की दमदार बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Realme P4s की सेल हुई शुरू, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर 3000 रुपये बचाने का मौका