1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme P4s की सेल हुई शुरू, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर 3000 रुपये बचाने का मौका

Realme P4s की सेल हुई शुरू, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर 3000 रुपये बचाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 03, 2026 02:22 pm IST,  Updated : Sep 03, 2026 02:28 pm IST

Realme P4 सीरीज के हाल में लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी वाले मिड बजट फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। इस फोन को पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया है।

Realme P4s sale- India TV Hindi
रियलमी पी4 एस की सेल Image Source : REALME INDIA

Realme P4s की सेल भारत में शुरू हो गई है। Realme P4 सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी मिलती है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 3,000 रुपये बचाए जा सकते हैं। साथ ही, अन्य डिस्काउंट और ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जा रही है। चीनी कंपनी इस सीरीज में Realme P4, Realme P4 Pro, Realme P4x और Realme P4 Power भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस सीरीज के सभी फोन बड़ी दमदार बैटरी के साथ आते हैं।

पहली सेल में ऑफर

रियलमी के इस स्मार्टफोन को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 37,999 रुपये और 41,999 रुपये में आते हैं। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसे दो कलर ऑप्शन- Titanium Gray और Electric Cyan में पेश किया गया है।

Realme P4s 5G के फीचर्स

Realme P4s में 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक की है। कंपनी ने फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Realme P4s फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, FHD+ AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimesity 7400
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 8000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 16, Realme UI 7

Realme P4s 5G में 8000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। रियलमी का यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में WiFi, NFC, Bluetooth जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Redmi 17 5G भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 7900mAh की तगड़ी बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक