1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सबके होश उड़ाएगा शाओमी का Mix Fold 3 स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

सबके होश उड़ाएगा शाओमी का Mix Fold 3 स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स के साथ इस दिन होगा लॉन्च

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 28, 2023 01:47 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 01:47 pm IST

फोल्डेबल स्मार्टफोन के बढ़ते क्रेज के बीच में शाओमी अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी जुलाई में Mix Fold 3 को लॉन्च करेगी। शाओमी यह अपकमिंग डिवाइस सैमससंग जी फोल्ड स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा।

Xiaomi, Xiaomi Smartphone, Mix Fold 3, Mix Fold 3 launch date, Mix Fold 3 specification- India TV Hindi
इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 1TB तक की बड़ी स्टोरेज मिलेगी। Image Source : फाइल फोटो

Smartphone Launch in India: चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी जल्द ही अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 3 को लॉन्च कर सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कंपनी के फाउंडर और सीईओ Lei Jun ने एक बड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि इस Mix Fold 3 में ग्राहकों को Leica ट्यून्ड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। कंपनी के सीईओ ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर भी बड़ी अपडेट दी है।

Lei Jun ने कहा कि शाओमी अगस्त में Mix Fold 3 को लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी। फिलहला कंपनी की तरफ से सटीक लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इसे मिड ऑफ अगस्त में बाजार में पेश कर सकती है। 

शाओमी के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन की तुलना में स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर स्पेसिफिकेशन्स मिलने वाले हैं।

Xiaomi Mix Fold 3 के फीचर्स

इसमें ग्राहकों को 8.2 इंच का एमोलेड क्यूएचडी डिस्प्ले मिलेगा। फोन के आउटर साइड में 6.56 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया जाएगा। दोनों ही स्क्रीन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। कंपनी इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा का फीचर दे सकती है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 2 का प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें यूजर्स को 16Gb की रैम और 1TB तक की स्टोरेज उपलब्ध कराई जाएगी। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर रन करेगा। 

अगर बैटरी सेक्शन की बात की जाए तो इसमें 4800mAh की बड़ी बैटरी दी  जाएगी। इसके साथ ही इसमें 67W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग जबकि 50W की वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। कंपनी ने अभी तक इसके कैमरे फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।  

यह भी पढ़ें- अब सिर्फ हाथ दिखाकर अकाउंट से डायरेक्ट कर पाएंगे पेमेंट, इस टेक्नोलॉजी ने किया कमाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक