Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi 12 का क्यूट लुक मचाएगा तहलका, भारत समेत दुनिया में तगड़े फीचर्स के साथ इस दिन हो रहा है लॉन्च

Redmi 12 का क्यूट लुक मचाएगा तहलका, भारत समेत दुनिया में तगड़े फीचर्स के साथ इस दिन हो रहा है लॉन्च

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jul 27, 2023 01:25 pm IST, Updated : Jul 27, 2023 01:59 pm IST

अगर आप एक नया बजट स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। रेडमी आपके लिए 1 अगस्त को Redmi 12 लॉन्च करने जा रही है। रेडमी ने इसके बैक पैनल को एक प्रीमियम डिजाइन दिया है।

Redmi, Redmi 12, Redmi 12 launch, Redmi 12 launch date, Redmi 12 price, Redmi 12 expected Price, Red- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो रेडमी यूजर्स को इस स्मार्टफोन में स्टोरेज और नेटवर्क कनेक्टिविटी के दो ऑप्शन मिलेंगे।

Xiaomi Redmi 12 India Launch: भारत में बजट सेगमेंट के स्मार्टफोन में रेडमी का एकतरफा दबदबा है। रेडमी अपने यूजर्स को कम दाम में शानदार फीचर्स और लुक वाले स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है। कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस तैयारी पूरी कर ली गई है। रेडमी की तरफ से Redmi 12 नया स्मार्टफोन होगा। इसमें यूजर्स को शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर मिलने वाला है।

अगर आप एक नया बजट स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। रेडमी आपके लिए 1 अगस्त को Redmi 12 लॉन्च करने जा रही है। रेडमी ने इसके बैक पैनल को एक प्रीमियम डिजाइन दिया है। बजट सेगमेंट में तलहलका बचाने के लिए रेडमी 12 लॉन्च होने को पूरी तरह से तैयार है। Redmi 12 के लॉन्च इवेंट को आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यब चैनल पर लाइव देख पाएंगे। 

दो वेरिएंट में लॉनच होगा स्मार्टफोन

Redmi 12 लॉन्च को अभी कुछ दिन का समय बाकी है लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक हो चुके हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव ने इस स्मार्टफोन की कीमत को भी लीक कर दिया है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को कंपनी 4G और 5G दो वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं इसमें यूजर्स को दो तरह की स्टोरेज ऑप्शन भी मिलेगी।

Redmi 12 के ये होंगे स्पेसिफिकेशन्स

  1. Redmi 12 में ग्राहकों को 6.79 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। 
  2. डिस्प्ले में एमोलेड पैनल से लैस होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। 
  3. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा।
  4. रेडमी इस स्मार्टफोन को 4G और 5G दो वेरिएंट में लॉन्च करेगी। 
  5. Redmi 12 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। 
  6. दोनो ही वेरिएंट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड होगें जो कि MIUI 14 पर रन करेंगे।
  7. Redmi 12 में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसमें फास्ट चार्जिंग का  भी सपोर्ट मिलेगा। 
  8. Redmi 12 5G में 6GB+128GB, 8GB+256GB के दो ऑप्शन मिलेंगे।
  9. Redmi 12 4G में एक वेरिएंट 4GB+128GB का होगा जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB+128GB का होगा।

यह भी पढ़ें- VI को टॉप पर पहुंचा देगा ये धमाकेदार प्लान, एक के खर्च में दो लोग उठाएंगे फ्री कॉलिंग और डाटा का फायदा

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement