1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Zoho में बिना डिग्री के युवाओं की होगी भर्ती, फाउंडर श्रीधर वेंबू ने भारतीय पैरेंट्स को दी ये खास सलाह

Zoho में बिना डिग्री के युवाओं की होगी भर्ती, फाउंडर श्रीधर वेंबू ने भारतीय पैरेंट्स को दी ये खास सलाह

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 04, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 03:57 pm IST

Zoho ग्रुप में नौकरी पाने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर श्रीधर वेंबू ने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही, भारतीय पैरेंट्स को खास सलाह दी है।

Sridhar vembu, zoho- India TV Hindi
श्रीधर वेंबू Image Source : ZOHO GROUP

Google, Microsoft, Meta जैसी बड़ी टेक कंपनियों में नौकरी पाने के लिए लोगों को बीटेक, एमटेक जैसी बड़ी डिग्री की जरूरत होती है। भारत में हर साल लाखों युवा JEE की परीक्षा देते हैं और उनमें से कुछ ही IIT जैसे संस्थान में एडमिशन ले पाते हैं। भारतीय टेक कंपनी Zoho युवाओं को बिना किसी डिग्री की नौकरी दे रहा है। ये बात कंपनी के चीफ और को-फाउंडर श्रीधर वेंबू ने कही है। साथ ही, उन्होंने भारतीय पैरेंट्स को खास सलाह भी दी है।

पैरेंट्स को दी सलाह

जोहो के चीफ साइंटिस्ट और को-फाउंडर श्रीधर वेंबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिका बेस्ड फर्म Palantir की हाइरिंग अप्रोच वाले कन्वर्सेशन पर कमेंट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि स्मार्ट अमेरिकी छात्र अब कॉलेज नहीं जा रहे हैं और उनकी मदद फॉरवर्ड थिंकिंग वाले एम्प्लॉयर कर रहे हैं। यह एक गहरा कल्चरल शिफ्ट है। इसे वास्तव में 'युवा शक्ति' है, जो उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सक्षम बनाता है वो भी डिग्री प्राप्त करने के लिए भारी कर्ज के बिना। यह ट्रेंड उनके दुनिया देखने के तरीके को बदल देगी और यह संस्कृति और राजनीति को बदल देगी।

बिना डिग्री के मिलेगी नौकरी

उन्होंने अपने पोस्ट में भारतीय पैरेंट्स और हाई स्कूल जाने वालों से कहा कि बड़ी कंपनियों को इसका ध्यान रखना चाहिए। श्रीधर वेंबू ने आगे कहा कि जोहो में जॉब पाने के लिए किसी कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं होती है। अगर, कोई मैनेज ऐसे की जॉब को पोस्ट करता है, जिसमें डिग्री की जरूरत होती है, तो वो एचआर को डिग्री रिक्वारमेंट को हटाने के लिए बोलते हैं। श्रीधर वेंबू ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि तेनकासी में उन्होंने 19 साल के एजग्रूप वाले टेक्निकल टीम के साथ काम किया था उनकी उर्जा काफी ज्यादा थी। उन्हें इसे मैच करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें -

iPhone 15 की औंधे मुंह गिरी कीमत, अमेजन-फ्लिपकार्ट नहीं, यहां मिलेगा सबसे सस्ता

रियलमी ने सस्ते में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश फोन, कूट-कूट कर भरे हैं दमदार फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक