1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. 3kW के सोलर पैनल का खर्च कितने समय में होगा वसूल? समझें पूरा गणित

3kW के सोलर पैनल का खर्च कितने समय में होगा वसूल? समझें पूरा गणित

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 17, 2026 09:55 am IST,  Updated : Aug 17, 2026 09:55 am IST

3kW सोलर सिस्टम लगवाने पर आप अपनी लागत कितने दिन में वसूल सकते हैं? इसे लगवाने से आपके घर का कितना लोड चल सकता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।

Solar Panel cost recovery- India TV Hindi
सोलर पैनल की लागत कितने दिन में होगी वसूल Image Source : UNSPLASH

सरकार 'पीएम सूर्य घर' योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दे रही है। केंद्र सरकार के साथ-साथ कुछ राज्य सरकारें भी सब्सिडिटी ऑफर कर रही है ताकि लोग अपने घर पर सोलर पैनल लगाकर बिजली के भारी-भरकम बिल की बचत कर सके। आम तौर पर लोग अपने घरों पर 1kW से 5kW का सोलर सिस्टम लगवाते हैं। अगर, आपने 3kW का सोलर सिस्टम लगवाया है तो कितनी सब्सिडी मिलेगी और कितने दिन में आपकी लागत की वसूली बिजली की बचत से हो जाएगी? आइए समझते हैं...

सब्सिडी मिलने के बाद भी सोलर सिस्टम लगवाने की पूरी राशि का 40 से लेकर 70 प्रतिशत तक का खर्च आपको खुद उठाना पड़ता है। हालांकि, आप बिजली के बिल की बचत करके इस खर्च की वसूली कर सकते हैं। इसमें 3 से लेकर 5 साल तक का समय लग सकता है। यह आपके घर की लोड पर निर्भर करता है।

3kW सिस्टम की लागत

एक 3BHK फ्लैट के लिए यह सबसे बेहतर सोलर सिस्टम माना जाता है। भारत में ज्यादातर लोग 3kW के सोलर सिस्टम को ही लगाना पसंद करते हैं। इसे लगवाने में आपको 1,40,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये का खर्च आता है। सरकार की तरफ से 78,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाती है। इस तरह से आपको कुल 82,000 रुपये का खर्च वहन करना पड़ता है।

3 किलोवाट का सिस्टम लगवाने पर आप एक महीने में 2,000 से लेकर 2,500 रुपये की बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। इस तरह से आपको कुल लागत की वसूली करने में 3.5 से लेकर 4 साल का समय लग जाता है।

क्या चलेंगे लोड?

3 किलोवाट का सोलर सिस्टम आपके घर का सारा लोड उठा सकता है। इस सोलर सिस्टम पर आप एक 1.5 टन वाला इन्वर्टर एसी भी चला सकते हैं। यही नहीं, घर के अन्य अप्लायंसेज जैसे कि फ्रिज, मोटर, कूलर आदि भी इस पर आराम से चल सकता है।हालांकि, सोलर पैनल का पावर जेनरेशन मौसम और इसकी मेंटेनेंस पर निर्भर करता है। अगर, आपके सोलर पैनल पर पर्याप्त धूप नहीं मिलती है तो इसके जेनरेशन पर असर देखने को मिल सकता है। वहीं, पैनल अगर गंदा है तो भी जेनरेशन में गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें - IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट होगी तत्काल टिकट बुक, कर लें ये दो काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक