1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. सरकार की चेतावनी, Android यूजर्स के लिए आया नया और खतरनाक वायरस, जानें कैसे बचें

सरकार की चेतावनी, Android यूजर्स के लिए आया नया और खतरनाक वायरस, जानें कैसे बचें

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 22, 2026 11:04 am IST,  Updated : Apr 22, 2026 11:04 am IST

Android यूजर्स पर नया खतरा मंडरा रहा है। सरकार ने यूजर्स को खतरनाक वायरस से बचने के लिए कहा है। यह यूजर की जानकारी के बिना उनके फोन से निजी डिटेल्स की चोरी करता है।

Android, cyber attack- India TV Hindi
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए नई चेतावनी Image Source : UNSPLASH

Android यूजर्स के लिए एक और नया और खतरनाक वायरस सामने आया है। यह वायरस देखने में किसी नॉर्मल ऐप की तरह लगता है, लेकिन फोन में इंस्टॉल होते ही आपके डिवाइस का कंट्रोल ले लेता है। सरकार ने इस खतरनाक Malware को लेकर चेतावनी जारी की है। साथ ही, एंड्रॉइड यूजर्स को इस खतरनाक वायरस से बचने की सलाह दी है।

सरकार की नई चेतावनी

गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा विंग I4C के साइबर दोस्त ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस खतरनाक मेलवेयर को लेकर चेतावनी जारी की है। यह मेलवयेर आपके फोन में इंस्टॉल होते ही डिवाइस का पूरा कंट्रोल ले सकता है और आपकी बैंकिग डिटेल्स, OTP, पिन और पासवर्ड तक चुरा सकता है। ऐसे में हैकर्स के पास आपके डिवाइस का कंट्रोल हो जाएगा और फ्रॉड हो सकता है।

अपने पोस्ट में I4C साइबर दोस्त ने बताया कि साइबर क्रिमिनल्स लोगों को अपने झांसे में फंसाकर "Banking Apps" या "Customer Support" के नाम पर APK फाइल्स फोन में इंस्टॉल कराते हैं। जैसे ही यूजर इस ऐप को इंस्टॉल करता है और एक्सेसिबिलिटी परमिशन देता है यह चुपके से फोन का एक्सेस प्राप्त कर लेता है। इसके बाद असली खेल शुरू होता है। आपके डिवाइस से OTP, SMS, Call और पर्सनल डेटा चोरी की जाती है।

यही कारण है कि सरकार ने इसे एक खतरनाक मेलवेयर बताया है, जो यूजर्स की जानकारी के बिना निजी डिटेल्स चुराता है। यूजर्स को पता भी नहीं चलता है और कंट्रोल हैकर्स के पास पहुंच जाता है। सरकार ने इसे लेकर नई एडवाइजरी भी जारी की है।

कैसे बचें?

किसी भी तरह के साइबर अटैक से बचने के लिए आपको सबसे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

  • किसी भी Unknown APK Files को फोन में कभी डाउनलोड न करें।
  • अपने Android फोन में ऐप को हमेशा Google Play Store से ही डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • किसी भी ऐप को बिना समझे या जाने एक्सेसिबिलिटी का परमिशन न दें।
  • आपको फोन में कभी भी कोई संदेहास्पद ऐप या फाइल दिखाई दे, उसे तुरंत डिलीट कर दें।
  • किसी भी अनजान नंबर से कस्टमर केयर या फिर बैंक अधिकारी आदि के नाम से आने वाले कॉल या मैसेज को इग्नोर करें। आमतौर पर ये फ्रॉड होते हैं, जो आपको अपनी जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy A57 5G Review: डिजाइन के साथ-साथ मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस, जानें कैसा है कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक