Gmail Tips: हैकर्स भी नहीं पढ़ पाएंगे आपका सीक्रेट ई-मेल, मेल भेजने से पहले कर लें ये सेटिंग्स
Gmail Tips: हैकर्स भी नहीं पढ़ पाएंगे आपका सीक्रेट ई-मेल, मेल भेजने से पहले कर लें ये सेटिंग्स
Written By: Harshit Harsh@HarshitKHarsh
Published : Aug 22, 2024 12:43 pm IST,
Updated : Aug 22, 2024 12:43 pm IST
Gmail Tips: जीमेल दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ई-मेल सर्विस है। अगर, आप किसी को सीक्रेट ई-मेल भेजना चाहते हैं तो इसमें एक खास सेटिंग्स दी गई है। इसे ऑन करते ही आपका ई-मेल हैकर भी नहीं पढ़ पाएगा।
Image Source : FILE
Gmail Tips
Gmail का इस्तेमाल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। गूगल की यह ई-मेल सर्विस सबके बीच काफी लोकप्रिय है। जीमेल के लिए Google समय-समय पर नए फीचर्स लाता रहता है। हाल ही में गूगल ने अपनी ई-मेल सर्विस के लिए कई खास सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं, जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स सीक्रेट ई-मेल फेज सकते हैं। इस नए कॉन्फिडेंशियल सेटिंग्स के जरिए यूजर्स के ई-मेल को कोई भी नहीं पढ़ पाएगा। ई-मेल केवल वो ही ओपन कर पाएगा, जिसके पास OTP यानी वन-टाइम पासवर्ड या पासकोड होगा।
Gmail का यह Confidential Mode फीचर एक्टिवेट करना बेहद आसान है। इस मोड में भेजे गए ई-मेल पूरी तरह सिक्योर होते हैं यानी कोई भी मेल में लिखी बात नहीं पढ़ पाएंगे। यही नहीं, आप जीमेल में एक्सपायरी डेट भी सेट कर सकते हैं। आइए, जानते हैं सीक्रेट मेल भेजने के तरीके के बारे में...
Gmail Confidential Mode
सबसे पहले वेब ब्राउजर में Gmail ओपन करें और लॉग-इन करें।
इसके बाद जिसे ई-मेल भेजना चाहते हैं उनका ई-मेल अड्रेस, सब्जेक्ट आदि एंटर करें।
फिर मेल टाइप करने के बाद नीचे दिए गए Lock वाले आइकन पर टैप करें।
यहां आपको Confidential Mode का ऑप्शन मिलेगा।
इसके बाद आप SMS Passcode या No SMS Passcode में से किसी एक ऑप्शन को चुनें।
SMS Passcode सेट करने के लिए जिसे ई-मेल भेज रहे हैं उनका मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि उन्हें पासकोड मिल सके।
फिर ऊपर दिए गए एक्सपाइरी डेट का चुनाव करें। इसे आप एक दिन से 5 साल के बीच का सेट कर सकते हैं।
इस तरह से आपके द्वारा भेजे जाने वाला ई-मेल पासकोड प्रोटेक्टेड हो जाएगा और आप उसमें एक्सपाइरी डेट भी सेट कर सकते हैं।
Image Source : FILE
Confidential Mode
Smartphone यूजर्स फॉलो करें ये स्टेप्स
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में Gmail ऐप लॉन्च करना होगा।
इसके बाद जिसे ई-मेल भेज रहे हैं उनका ई-मेल आईडी, सब्जेक्ट आदि एंटर करें।
ई-मेल कंपोज करने के बाद टॉप में दिए तीन डॉट्स पर टैप करें और कॉन्फिडेंशियल मोड ओपन करें।
फिर ऊपर दिए गए डायरेक्शन को फॉलो करके सीक्रेट ई-मेल भेज सकेंगे।
पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां