1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. हर महीने यूज कर रहे 500 यूनिट बिजली? कितने kW का सोलर पैनल लगाने से बिल होगा जीरो? जानें पूरा गणित

हर महीने यूज कर रहे 500 यूनिट बिजली? कितने kW का सोलर पैनल लगाने से बिल होगा जीरो? जानें पूरा गणित

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 05, 2026 01:35 pm IST,  Updated : May 05, 2026 01:35 pm IST

अगर, आप बिजली के मंहगे बिल से परेशान हैं और हर महीने फ्री में घर के सारे अप्लायंसेज यूज करना चाहते हैं तो आपको घर की घर पर सोलर पैनल लगाना होगा। आप अगर हर महीने 500 यूनिट बिजली खर्च करते हैं तो कितने पैनल की जरूरत होगी। आइए जानते हैं...

Solar Panel- India TV Hindi
सोलर पैनल Image Source : UNSPLASH

गर्मियों के मौसम में हर साल बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। लगभग हर घर में एसी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, गीजर जैसे हाउसहोल्ड इलेक्ट्रिकल आइटम रहते हैं। इनके इस्तेमाल से आप हर महीने एवरेज लगभग 500 यूनिट की बिजली खपत करते हैं। ऐसे में आपके घर का इलेक्ट्रिसिटी बिल भी काफी ज्यादा आ सकता है। हालांकि, अगर आपने घर की छत पर सोलर पैनल लगा लिया तो हर महीने आने वाले बिजली के बिल से आपको निजात मिल सकता है।

अगर, हर महीने 500 यूनिट्स की बिजली खपत होती है तो इसके लिए कितने kW का सोलर पैनल लगाना जरूरी होगा ताकि बिजली का नेट बिल जीरो हो जाए। इस कैल्कुलेशन को समझने से पहले आपको ये जानना जरूरी होगा कि सोलर पैनल लगाने के लिए आपको ऑन-ग्रिड या हाईब्रिड सोलर सिस्टम में किसी को चुनना होगा। ऐसा करने से आप घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली के बिल की बचत कर सकते हैं।

यह है पूरा गणित

सोलर पैनल डेली यूनिट मंथली यूनिट
1kW 4 यूनिट 120 यूनिट
2kW 8 यूनिट 240 यूनिट
3kW 12 यूनिट 360 यूनिट
4kW 16 यूनिट 480 यूनिट
5kW 20 यूनिट 600 यूनिट

सोलर पैनल लगाने वाली कंपनियों के मुताबिक, अगर आप हर महीने 500 यूनिट्स बिजली की खपत करते हैं तो आपको कम से कम 5kW का सोलर प्लान्ट लगाना होगा। आम तौर पर 1kW का सोलर पैनल हर महीने करीब 120 यूनिट्स बिजली जेनरेट करता है यानी डेली एवरेज 4 यूनिट्स बिजली का उत्पादन होता है। गर्मी के मौसम में इसका उत्पादन 6 यूनिट्स प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

एक्स्ट्रा बिजली रात में आएगा काम

अगर आप हर महीने 500 यूनिट्स बिजली की खपत करते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम 4.68kW यानी 5kW का सोलर सिस्टम लगाना होगा। 5kW का सोलर सिस्टम डेली करीब 20 यूनिट्स बिजली जेनरेट करेगा यानी महीने के 600 यूनिट्स बिजली का उत्पादन होगा। अगर आप 500 यूनिट्स बिजली खपत करते हैं तो 100 यूनिट्स एक्स्ट्रा बिजली सरकार के ग्रिड में जाती है। इस तरह से रात में हैवी अप्लायंसेज अगर आप चलाते भी हैं तो इसके लिए आपको एक्स्ट्रा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। एक्सेस बिजली आपके ग्रिड से यूज की जाने वाली बिजली के बिल को नेट जीरो कर देता है।

5kW के सोलर पैनल के जरिए आप अपने घर के लगभग सभी लोड का यूज कर पाते हैं। 5kW के सोलर पैनल पर आप 1.5 टन के दो एसी, एक फ्रिज, एक वॉशिंग मशीन समेत घर के लगभग सभी अप्लायंसेज आसानी से चला सकते हैं। इस तरह दिन के समय में आपके घर में इस्तेमाल होने वाली बिजली के लिए बिल नहीं देना होगा। साथ ही, एक्सेस बिजली पैदा होने पर यह डिस्कॉम यानी बिजली विभाग के पास पहुंच जाएगा, जिसे आप रात में एसी चलाने के लिए यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा, जानें कितना होगा प्राइस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक