1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा, जानें कितना होगा प्राइस

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा, जानें कितना होगा प्राइस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 05, 2026 12:36 pm IST,  Updated : May 05, 2026 12:36 pm IST

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर बड़ा खुलासा हो गया है। एप्पल के इन फ्लैगशिप फोन की कीमत कितनी होगी, आइए जानते हैं...

iPhone 18 pro- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। एप्पल के ये दोनों प्रीमियम फोन कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी फोन की कीमत को भी अग्रेसिव रखने वाली है, ताकि एंड्रॉइड फोन के मार्केट शेयर में सेंध लगाई जा सके। इन दोनों फोन के डमी यूनिट्स पिछले दिनों सामने आए हैं, जिसमें फोन का डिजाइन रिवील हुआ है।

एप्पल रखेगा अग्रेसिव प्राइसिंग

रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी रैम और स्टोरेज की शॉर्टेज और महंगी कीमत के बावजूद अपने अपकमिंग फ्लैगशिप आईफोन मॉडल्स की कीमत को अग्रेसिव रखने की तैयारी में है। 9to5Mac की हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट एनालिस्ट जेफ पू ने दावा किया है कि कंपनी अपने अपकमिंग iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत में बदलाव नहीं करेगी। इसका मतलब साफ है कि iPhone 18 Pro की कीमत भी पिछले साल आए iPhone 17 Pro जितनी होगी।

कितनी होगी कीमत?

भारत में iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 1,54,900 रुपये और 1,74,900 रुपये है। वहीं, iPhone 17 Pro Max को भारत में 1,49,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन भी 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 1,69,900 रुपये और 1,89,900 रुपये है। हालांकि, इस मॉडल का 2TB वाला वेरिएंट भी आता है, जिसकी कीमत 2,29,900 रुपये है।

मार्केट रिसर्चर्स का मानना है कि आने वाले समय में एंड्रॉइड स्मार्टफोन का मार्केट शेयर कम हो सकती है। एप्पल के आईफोन और फ्लैगशिप एंड्रॉइड स्मार्टफोन की कीमत में अब कोई ज्यादा अंतर नहीं रह गया है। ऐसे में यूजर्स फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन की बजाय आईफोन खरीद रहे हैं। यही कारण है कि भारत में अब एप्पल का मार्केट शेयर बढ़कर 9% तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi फैंस को बड़ा झटका, कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को कहा 'Good Bye'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक