1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. TV कितनी दूर से देखना चाहिए? साइज के हिसाब से जानिए कितनी दूरी सही रहती है

TV कितनी दूर से देखना चाहिए? साइज के हिसाब से जानिए कितनी दूरी सही रहती है

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2023 05:45 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 05:45 pm IST

आदर्श TV देखने की दूरी तय करने में सबसे जरूरी फैक्टर आपके टीवी का साइज है। आपको टीवी से इतनी दूर बैठना चाहिए कि आप सिर को घुमाए बिना या अपनी आंखों पर दबाव डाले बिना आराम से पूरी स्क्रीन देख सकें।

TV viewing distance- India TV Hindi
TV कितनी दूर से देखना चाहिए? Image Source : CANVA

TV Distance From Eyes: टीवी देखना एक लंबे दिन के बाद आराम करने का एक शानदार तरीका है. आप भी दिनभर काम करने के बाद शाम या रात में आराम से बैठकर टीवी देखकर चिल करते होंगे, लेकिन क्या आपको यह पता है कि TV कितनी दूरी से देखना चाहिए? आप ही नहीं, कई लोग स्क्रीन से ठीक दूरी के बारे में नहीं जानते हैं। इस खबर में हम टीवी के साइज के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आपको अपने टीवी से कितनी दूर बैठना चाहिए। उचित दूरी आपकी आंखों के लिए अच्छी रहेगी। इसके साथ ही, आपको एक्सपीरियंस भी बढ़िया मिलेगा।

स्क्रीन का साइज और टीवी की दूरी

आदर्श TV देखने की दूरी तय करने में सबसे जरूरी फैक्टर आपके टीवी का साइज है। एक सामान्य नियम के अनुसार,  आपको टीवी से इतनी दूर बैठना चाहिए कि आप अपने सिर को इधर-उधर घुमाए बिना या अपनी आंखों पर दबाव डाले बिना आराम से पूरी स्क्रीन देख सकें। अगर आप टीवी के बहुत पास बैठते हैं, तो आपको स्क्रीन के किनारों को देखने में परेशानी होगी। इससे आंखों में खिंचाव या बेचैनी का अनुभव भी हो सकता है। यहां हमने कुछ सामान्य स्क्रीन साइज और उन्हें देखने की आदर्श दूरी बताई है:

  • 32 इंच टीवी : 4 से 6.5 फीट की दूरी
  • 40 इंच टीवी : 5 से 8 फीट की दूरी
  • 50 इंच टीवी : 6.25 से 10.5 फीट की दूरी
  • 60 इंच टीवी : 7.5 से 12.5 फीट की दूरी
  • अपने कंफर्ट का रखे ध्यान

यहां हमने आपको स्क्रीन साइज और दूरी के बारे में जरूर बताया है, लेकिन जरूरी नहीं की यह नियम सभी पर लागू हों। ये सामान्य गाइडलाइन हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपके लिए थोड़ी कम या ज्यादा दूरी परफेक्ट हो। अगर आप परफेक्ट कंफर्ट चाहते हैं तो अलग-अलग दूरियों को ट्राई करें, जब तक कि आपको वह दूरी न मिल जाए जो आपके लिए सबसे आरामदायक और आनंददायक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक