1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. UPI फ्रॉड से बचने के लिए फर्जी रिक्वेस्ट और स्कैम की ट्रि्क्स का कैसे रखें ध्यान

UPI फ्रॉड से बचने के लिए फर्जी रिक्वेस्ट और स्कैम की ट्रि्क्स का कैसे रखें ध्यान

 Published : Apr 21, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 02:55 pm IST

UPI का इस्तेमाल हम सभी लगभग दिन में एक बार तो जरूर करते हैं और इसके जरिए वित्तीय फ्रॉड होने की संभावना से कैसे बचा जा सकता है, ये यहां बताया जा रहा है।

UPI- India TV Hindi
यूपीआई Image Source : UNSPLASH

UPI Fraud Prevention Tips: यूपीआई पेमेंट आसान और तेज होते हैं लेकिन इनका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। यूपीआई करते समय कई बार लोगों के साथ धोखा होने की संभावना रहती है अगर वो कुछ सामान्य बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं जो आपको यूपीआई फ्रॉड में फंसने से मदद कर सकती हैं।

पैसा भेजने से पहले हमेशा नाम को जांच लें

गलती से पैसा कहीं और ना चला जाए इसके लिए पैसा भेजने से पहले हमेशा नाम को जांच लें। अपना UPI ID और QR कोड अनजान लोगों के साथ शेयर ना करें। पेमेंट्स करते समय अलर्ट रहिए और खासतौर पर तब जब आप पब्लिक नेटवर्क्स पर ये पेमेंट कर रहे हों।

पैसा रिसीव करने के लिए कभी नहीं लगेगा यूपीआई पिन

पैसा रिसीव करने के लिए आपको कभी भी अपना यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती है और ये केवल पैसा भेजने के लिए इस्तेमाल होता है। ठग अक्सर इस तरह के पेमेंट्स को कराने के लिए फेक रिक्वेस्ट भेजते हैं और यूजर्स को बेवकूफ बनाने की कोशिश करते हैं। ट्रांजेक्शन से जुड़े अनजाने और संदिग्ध लिंक्स पर कभी भी क्लिक ना करें।

पेमेंट रिक्वेस्ट अप्रूव करने से पहले जांच लीजिए

कोई भी रिक्वेस्ट अप्रूव करने या स्वीकार करने से पहले हमेशा सोर्स की जांच कर लें। ज्यादातर यूपीआई ऐप्स यूजर्स को डेली ट्रांजेक्शन लिमिट को सेट करने की परमिशन देती हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप फ्रॉड या यूपीआई के गलत इस्तेमाल से बच सकते हैं। लोअर लिमिट सेट करके आप बड़े वित्तीय घाटे से बच सकते हैं। आप उन डेली लिमिट्स को अपने डेली के पेमेंट के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।

यूपीआई ऑटोपे के लिए ध्यान रखने वाली बात

यूपीआई ऑटोपे के जरिए सब्सक्रिप्शन और लगातार रिपीट होने वाले बिल का पेमेंट आसानी से कर सकते हैं। हालांकि ये ध्यान रखें कि ये भरोसेमंद सोर्स और सर्विसेज के लिए ही सेट किया गया हो। इसके लिए हमेशा अप्रूवल देने से पहले पेमेंट फ्रीक्वेंसी को जांच लीजिए। अगर सर्विस की आगे जरूरत ना हो तो ऑटोपे को डिसेबल कर दीजिए।

यूपीआई पिन को लेकर ध्यान रखें

आपका यूपीआई पिन हमेशा निजी और सिक्योर होना चाहिए। इसे कहीं भी आसानी से शेयर होने वाली जगह पर ना रखें जैसे कि नोट्स, मैसेजेस और आसानी से मिलने वाले ईमेल आदि में। अपना यूपीआई पिन रेगुलर रूप से चेंज करने के जरिए आप एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर का फायदा उठा सकते हैं। हमेशा इस पिन को मजबूत और अच्छे कॉम्बिनेशन वाला बनाएं जिससे ये आसानी से अनुमान ना लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें 

Redmi A7 Pro 4G के साथ लॉन्च हुआ Redmi A7 4G, कीमत है बेहद आकर्षक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक