1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp पर कैसे बदलें अपना यूजरनेम? नया क्रिएट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

WhatsApp पर कैसे बदलें अपना यूजरनेम? नया क्रिएट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 01, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 03:39 pm IST

WhatsApp पर अगर आपने गलत यूजरनेम बना लिया है तो उसे आप बदल भी सकते हैं। यह काफी आसान है। साथ ही, आपको यूजरनेम क्रिएट करते समय कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ेगा।

Whatsapp, whatsapp username- India TV Hindi
वॉट्सऐप में कैसे बदलें यूजरनेम Image Source : UNSPLASH

WhatsApp ने हाल ही में करोड़ों यूजर्स के लिए नया यूजरनेम फीचर रोल आउट किया है। यह वॉट्सऐप का नया प्राइवेसी फीचर यूजर्स को बिना मोबाइल नंबर रिवील किए चैटिंग और कॉलिंग की सुविधा देगा। वॉट्सऐप ने यूजर्स को यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन ऐप में दिया है। यूजर्स अपनी पसंद के यूजरनेम को फिलहाल रिजर्व कर सकते हैं। फीचर के लॉन्च होने के बाद इस यूजरनेम को यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैसे बनाएं यूजरनेम?

अगर, आपने भी अब तक वॉट्सऐप पर यूजरनेम रिजर्व नहीं किया है तो इन आसान स्टेप्स के जरिए रिजर्व कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले अपने वॉट्सऐप ऐप को लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट करना होगा।
  • इसके बाद ऐप की सेटिंग्स में जाएं।
  • यहां अकाउंट वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  • अगले पेज पर आपको यूजरनेम का ऑप्शन दिखेगा।
  • अपना यूजरनेम सेलेक्ट करें और रिजर्व कर लें।

यूजरनेम कैसे बदलें

अगर, आपने गलती से कोई ऐसा यूजरनेम रिजर्व कर लिया है, जिसे आप आगे नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वॉट्सऐप में आप उसे आसानी से एडिट भी कर सकेंगे।

  • इसके लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा और यूजरनेम वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद यूजरनेम के ऊपर दिए गए Edit बटन पर टैप करें।
  • यहां आपको यूजरनेम रिजर्व करने के साथ-साथ इसे डिलीट करने का भी ऑप्शन मिलेगा।
  • आप अपना नया यूजरनेम अब यहां फिर से रिजर्व कर सकेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

नया यूजरनेम क्रिएट करते समय कुछ बातों का ध्यान करना चाहिए। आप अपने वॉट्सऐप के लिए वो यूजरनेम सेलेक्ट नहीं कर सकते हैं, जो पहले से ही इंस्टाग्राम पर किसी और अकाउंट के साथ लिस्ट है।

  • अगर वो आपका ही इंस्टाग्राम का यूजरनेम है तो आपको इसे वेरिफाई करने के लिए इंस्टाग्राम के साथ वॉट्सऐप को लिंक करना होगा।
  • इसके बाद आपका वही यूजरनेम वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर दिखाई देगा।
  • अगर आपको अपना मनपसंद यूजरनेम नहीं मिल रहा है तो आप इसमें अतिरिक्त लेटर, डिजिट और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वॉट्सऐप ने यूजरनेम को एक प्राइवेसी फीचर के तौर पर उतारा है। इस फीचर के आने के बाद आपका मोबाइल नंबर विजिबल नहीं होगा। खास तौर पर ग्रुप चैट्स में आपका नंबर प्राइवेट रहेगा। जैसे ही आपको किसी बड़े वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा जाएगा आपका नंबर ग्रुप के अन्य सदस्यों को नहीं दिखाई देगा। हालांकि, जिनके पास आपका नंबर पहले से मौजूद होगा वो आपका नंबर देख पाएंगे। इसके अलवा जब कोई पहली बार आपसे कनेक्ट करेगा उनको भी आपका मोबाइल नंबर नहीं दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के में होगा अपग्रेड, मिलेगा 50MP का वाइड एंगल कैमरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक