1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के में होगा अपग्रेड, मिलेगा 50MP का वाइड एंगल कैमरा

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के में होगा अपग्रेड, मिलेगा 50MP का वाइड एंगल कैमरा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Jul 01, 2026 03:10 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 05:00 pm IST

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का कैमरा फीचर लीक हो गया है। साथ ही, अपकमिंग फोल्डेबल फोन का केस भी लीक हुआ है। सैमसंग के ये फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 7 5G Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज को जल्द भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग की यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज जुलाई के आखिर या अगस्त की शुरुआत में पेश की जा सकती है। इस सीरीज के सभी मॉडल का केस ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें फोन का डिजाइन सामने आया है। यही नहीं, इस सीरीज के Galaxy Z Fold 8 Ultra के कैमरे की जानकारी भी सामने आई है। यह फोन 50MP के वाइड एंगल कैमरा के साथ आएगा।

कैमरा में दिखेगा अपग्रेड

कोरियन मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सैमसंग के इस अल्ट्रा स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा, जो पिछले सीरीज का बड़ा अपग्रेड होगा। Galaxy Z Fold 7 को सैमसंग ने 12MP के अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ लॉन्च किया था। Galaxy S26 Ultra की तरह फोल्डेबल फोन के अल्ट्रा मॉडल में भी अपग्रेडेड 50MP का वाइडएंगल कैमरा मिलेगा।

इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ फोन में 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। वहीं, Samsung Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स भी सामने आए हैं। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 में किसी भी तरह का अपग्रेड देखने को नहीं मिलेगा। कंपनी केवल प्रोसेसर में अपग्रेड करने वाली है।

फोन के केस भी हुए लीक

Android Headlines की नई रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8 (Wide) और Galaxy Z Flip 8 के केस लीक हुए हैं। इन फोल्डेबल फोन का डिजाइन इसके जरिए रिवील हुआ है। इन फोल्डेबल स्मार्टफोन के केस सिलिकन, फाइबर और प्लास्टिक बॉडी में दिखें हैं। लीक के मुताबिक, ये फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में आएंगे।

सैमसंग के अपकमिंग वाइड फोल्डेबल फोन में पंच-होल डिजाइन वाला फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं, अन्य फोल्डेबल फोन में भी Infinity-O डिस्प्ले मिलेगा। सैमसंग के ये फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएंगे। वहीं, फ्लिप फोन में कंपनी Exynos चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।

यह भी पढ़ें - नए FCRA 2.0 पोर्टल में क्या है बदलाव? बिना पेपर के होंगे हर काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक