1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फोन पे अकाउंट यदि डिलीट करना हो तो कैसे करें, ये है पूरा प्रॉसेस

फोन पे अकाउंट यदि डिलीट करना हो तो कैसे करें, ये है पूरा प्रॉसेस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 11, 2025 06:00 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 06:00 am IST

PhonePe अकाउंट को अगर आप डिलीट करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। हम आपको फोन पे अकाउंट डिलीट करने का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं।

PhonePe, how to delete PhonePe account- India TV Hindi
फोन पे अकाउंट कैसे डिलीट करें? Image Source : FILE

PhonePe भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला UPI ऐप है। इस ऐप के जरिए सबसे ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन किया जाता है। इसके अलावा फोन पे का इस्तेमाल कई और डिजिटल सर्विसेज जैसे कि बिल पेमेंट्स, इंश्योरेंस, रिचार्ज आदि के लिए किया जाता है। इस ऐप के जरिए आप अपने कई फाइनेंशियल काम कर सकते हैं। अगर, कभी आपको अपना फोन पे अकाउंट डिलीट करना होगा, तो आपको क्या करना होगा? आइए जानते हैं...

सबसे पहले कर लें यह काम

फोन पे अकाउंट डिलीट करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आप अपने फोन पे अकाउंट को तभी डिलीट कर पाएंगे, जब आप इस ऐप से लिए गए फाइनेंशियल सर्विसेज को पूरी तरह से बंद न कर दें।

  • अगर आपने फोन पे अकाउंट से किसी तरह का लोन लिया है, तो अकाउंट बंद करने से पहले लोन अमाउंट को क्लियर करना होगा।
  • इसके अलावा अगर आप फोन पे के जरिए कोई SIP लिए हैं, तो पहले आप अपने इन्वेस्ट किए गए अमाउंट को निकाल ले।
  • यही नहीं अगर आपने PhonePe के जरिए गोल्ड खरीदे हैं या फिर कोई फंड आदि चालू किए हैं तो अकाउंट बंद करने से पहले गोल्ड बेच दें और फंड को बंद कर दें।
  • साथ ही, आपको PhonePe से लिंक अपने सभी बैंक अकाउंट को अनलिंक करना होगा। यही नहीं, आप फोन पे वॉलेट में बचे हुए बैलेंस को भी अगर निकाल सकते हैं तो निकाल लें। अकाउंट बंद होने के बाद यह बैलेंस यूज नहीं किया जा सकेगा।
  • इसके अलावा PhonePe पर एक्टिव ऑटो-पेमेंट सर्विस, UPI Lite आदि को बंद कर लें। ये सभी काम करने के बाद ही आप अपने PhonePe अकाउंट को डिलीट करने की दिशा में आगे बढ़ें।

इस तरह डिलीट करें PhonePe अकाउंट

  • सबसे पहले अपने फोन में जाकर PhonePe ऐप ओपन करें। 
  • इसके बाद उपर दिए गए question बटन पर क्लिक करे।
  • अगले पेज पर Profile & Payments का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।

PhonePe, how to delete PhonePe account
Image Source : FILEफोन पे अकाउंट डिलीट

  • यहां आप My PhonePe profile वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • अगले पेज पर My PhonePe Account details वाले आप्शन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको तीन आप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से Deactivating PhonePe Account पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आपको Can I Deactivating PhonePe Account temporarily और Can I Close My Account Permanently वाले दो ऑप्शन मिलेंगे।
  • अगर, आपको अपना अकाउंट पूरी तरह से बंद करना है तो Permanently वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

PhonePe, how to delete PhonePe account
Image Source : FILEफोन पे अकाउंट डिलीट

  • यहां आपके अकाउंट बंद करने का कारण पूछा जाएगा। आप अकाउंट बंद करने का कारण बताकर Deactivating PhonePe Account पर क्लिक करें।
  • इसके बाद चैट विंडो में फोन पे का बॉट कुछ जानकारी को देगा और आप से Deactivate और not Deactivate पूछेगा।
  • आपको Yes Deactivate पर क्लिक करना होगा।

ऐसा करने के 72 घंटे यानी 3 दिन के बाद आपका फोन पे अकाउंट पूरी तरह से डिएक्टिवेट हो जाएगा। अगर, आप अकाउंट को चालू रखना चाहते हैं तो 72 घंटे के अंदर अपने PhonePe अकाउंट में लॉग-इन कर लें। इस तरह से आपका अकाउंट फिर से एक्टिव हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - iPhone 15 की कीमत में मिल रहा iPhone 16, Flipkart पर हुआ बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक