1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Zoho Mail पर आएंगे आपके Gmail के सभी ईमेल, बस ऑन कर लें ये सेटिंग

Zoho Mail पर आएंगे आपके Gmail के सभी ईमेल, बस ऑन कर लें ये सेटिंग

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 10, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 06:47 pm IST

देसी कंपनी का Zoho Mail इन दिनों यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। अगर, आप अपने Gmail के सभी इनकमिंग मेल को Zoho Mail पर प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बस एक छोटी सी सेटिंग्स करनी होगी।

Gmail to zoho mail- India TV Hindi
जीमेल से जोहो मेल Image Source : GMAIL/ZOHO MAIL

देसी कंपनी Zoho ग्रुप के Arattai इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के साथ-साथ Zoho Mail भी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने Zoho Mail में अपना अकाउंट बनाया है। अगर, आप भी देसी Zoho Mail में अपना अकाउंट बना चुके हैं और चाहते हैं कि Gmail पर आने वाले सारे ई-मेल जोहो मेल पर रिसीव हो तो यह काफी आसान है। आपको बस एक छोटी सी सेटिंग्स करनी होगी, जिसके बाद जीमेल पर आने वाले सभी ई-मेल जोहो मेल पर आएंगे।

क्या है तरीका?

Gmail से Zoho Mail में अपने इनकमिंग ई-मेल प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले जीमेल में जाकर ई-मेल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स को ऑन करना होगा। इसके बाद आपको Zoho Mail पर जीमेल पर आने वाले सभी इनकमिंग ई-मेल जोहो मेल पर मिलने लगेगा। यह आपके फोन पर की जाने वाली कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स की तरह ही काम करता है। आइए, जानते हैं पूरा प्रोसेस...

  • सबसे पहले अपने Gmail अकाउंट में लॉग-इन कर लें।
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और See All Settings वाले ऑप्शन पर क्लिक या टैप करें।
  • फिर आपको Forwarding and POP/IMAP वाले टैब पर जाना होगा।
  • यहां आपको सबसे ऊपर दिए गए Forwarding ऑप्शन में जाकर Zoho Mail का आईडी टाइप करना होगा।
  • इसके बाद कंफर्मेशन के लिए आपके Zoho Mail पर Gmail की तरफ से एक टेस्ट ई-मेल का लिंक भेजा जाएगा।
  • जैसे ही आप Zoho Mail पर भेजे गए ई-मेल में दिए कंफर्मेशन लिंक पर क्लिर करेंगे ई-मेल फॉरवर्डिंग ऑप्शन इनेबल हो जाएगा।
  • इस तरह से आपके जीमेल पर आने वाले सभी ई-मेल Zoho Mail पर मिलने लगेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

Gmail के ई-मेल के लिए जैसे ही आप फॉरवर्डिंग ऑप्शन पर जाएंगे तो आपसे पूछा जाएगा कि आप अपने फॉरवर्ड किए गए ई-मेल को जीमेल में भी चाहते हैं या नहीं? अगर, आपको जीमेल में भी वो मेल चाहिए तो आपको Keep Gmail's copy in Inbox वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा आपको Mark Gmail's copy as read, archive gmail's copy और Delete Gmail's copy वाला ऑप्शन मिलेगा। आप अपने हिसाब से इन विकल्पों का चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

कौड़ियों के भाव मिल रहा 55 इंच का 4K LED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में औंधे मुंह गिरी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक