1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. क्या आपको नहीं मिला इमरजेंसी अलर्ट मैसेज? तुरंत ठीक कर लें अपने फोन की ये सेटिंग

क्या आपको नहीं मिला इमरजेंसी अलर्ट मैसेज? तुरंत ठीक कर लें अपने फोन की ये सेटिंग

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Oct 11, 2023 01:14 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 01:14 pm IST

भारत सरकार इन दिनों एक खास तरह के अलर्ट मैसेज सिस्टम को तैयार तैयार कर रही है जिससे किसी आपदा या फिर मुश्किल हालात में वॉयरलेस तरीके से एक साथ सभी लोगों को मैसेज भेजा जा सके। इसी सिस्टम की टेस्टिंग के चलते स्मार्टफोन यूजर्स को बीच बीच में अलर्ट मैसेज भेजे जा रहे हैं। अगर आपको मैसेज नहीं मिल रहे तो सेटिंग बदलना पड़ेगा।

Emergency Alert  Message,  emergency alert Severe, Tech news, National Disaster Management Authority- India TV Hindi
अगर आपके फोन में अलर्ट मैसेज का नोटिफिकेशन ऑफ है तो इसे आज ही ऑन कर लें। Image Source : फाइल फोटो

Emergency Alert  Message Notification: अगर आप एक स्मार्टफ़ोन यूज़र हैं तो आपने पिछले 2 महीने में अपने स्मार्टफ़ोन में इमरजेंसी अलर्ट मैसेज देखा होगा। कल 10 अक्टूबर को भी लोगों को इमरजेंसी अलर्ट मैसेज मिला। हालांकि इस बार यह थोड़ा अलग था, मतलब इससे पहले लोगों को सिर्फ एक बार ही अलर्ट मैसेज मिलता था लेकिन, इस बार कई बार मैसेज आया। इस वजह से कई लोग परेशान भी हुए। 

दरअसल सरकार एक ऐसे सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है जिसमें किसी आपात या आपदा के समय एक साथ सभी लोगों को मैसेज भेजा जा सके। यह अलर्ट मैसेज भी सरकार की ही तरफ़ से भेजा रहा है इसलिए इससे किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अलर्ट मैसेज नहीं मिला। अगर आप भी ऐसे लोगों की लिस्ट में शामिल है तो हो सकता है कि अलर्ट मैसेज के लिए आपके फ़ोन में सेटिंग ऑन न हो। 

इमरजेंसी अलर्ट मैसेज नोटिफिकेशन को ऑन रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी मुश्किल वाले हालात में यह आपकी सेफ्टी के काम आएगा। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप स्मार्टफ़ोन की सेटिंग में बदलाव करके इमरजेंसी अलर्ट मैसेज को पा सकते हैं। 

Emergency Alert  Message,  emergency alert Severe, Tech news, National Disaster Management Authority
Image Source : INDIA TVअगर आपको अलर्ट मैसेज नहीं मिल रहा है तो इन स्टेप्स को फॉलो करके नॉटिफिकेशन को ऑन कर सकते हैं।

इस तरह से इमरजेंसी अलर्ट नॉटिफिकेशन को ऑन करें

  1. इमरजेंसी अलर्ट अलर्ट मैसेज को पाने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
  2. अब सर्च बार में नोटिफिकेशन लिखकर सर्च करें। 
  3. नोटिफिकेशन में जाने के बाद अब आपको एडवांस सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  4. यहाँ पर आपको वॉयरलेस इमरजेंसी अलर्ट का ऑप्शन मिलेगा इसे इनेबल कर दें। 
  5. अब नेक्स्ट टाइम जब भी इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आएगा तो इसका नोटफिकेशन आपको भी मिलेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक