1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Jio और Airtel के डेली 3GB डेटा वाले प्लान में यूजर्स की मौज, मिल रहे कई शानदार बेनेफिट

Jio और Airtel के डेली 3GB डेटा वाले प्लान में यूजर्स की मौज, मिल रहे कई शानदार बेनेफिट

 Published : Nov 02, 2025 04:44 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 04:45 pm IST

यहां हम आपको जियो और एयरटेल के 3जीबी डेली वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं और उसमें से आप अपनी सहूलियत के मुताबिक प्लान चुन सकते हैं।

Jio & Airtel Recharge Plan- India TV Hindi
जियो और एयरटेल Image Source : INDIA TV

Jio vs Airtel Recharge Plan: टेलीकॉम यूजर्स के लिए हर महीने अपने फोन को रिचार्ज कराना एक बड़ा काम है और उसमें भी ये सोचना कि 1 जीबी, 2जीबी या 3 जीबी रोज के डेटा वाले प्लान में से कौनसा प्लान लिया जाए-बड़ा काम है। इसी को देखते हुए जियो और एयरटेल के पास 3जीबी रोजाना वाले कुछ प्लान ऐसे हैं जो यूजर्स को ज्यादा डेटा यूज करने की सुविधा देते हैं। यहां हम आपको जियो और एयरटेल के 3जीबी डेली वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं और उसमें से आप अपनी सहूलियत के मुताबिक प्लान चुन सकते हैं।

Jio के रोजाना 3GB डेटा वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान

जियो के पास ऐसे कई प्लान हैं जिनमें रोजाना 3जीबी डेटा मिल रहा है और इनमें डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस बेनेफिट्स भी मिल रहे हैं। कई ऊंची कीमत के प्लान भी हैं जिनमें वैल्यू ऐडेड सर्विसेज के साथ साथ OTT प्लेटफॉर्म्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

जियो का 449 रुपये का प्लानः

3जीबी डेटा के लिए सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन 449 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पैक है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें 84 जीबी डेटा मिलता है यानी 3जीबी डेटा रोजाना आपको मिलेगा। आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी मिलेंगी, 100 एसएमएस रोजाना के मिलेंगे और इस टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की वैल्यू-ऐडेड सर्विसेज मिलेंगी जैसे कि JioCloud और JioTV। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स के पास जियो फाइनेंस के जरिए जियो गोल्ड खरीदने पर 2 परसेंट की छूट मिलेगी और दो महीने के लिए JioHome कनेक्शन का ट्रायल मुफ्त मिलेगा।

जियो का 1199 रुपये का प्लानः

इस प्लान में भी 449 रुपये के प्लान जैसे सारे बेनेफिट्स देखने को मिल रहे हैं लेकिन इसमें वैलिडिटी 84 दिनों की मिलेगी। इसके अलावा इसमें तीन महीने का JioHotstar का कॉम्प्लीमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलेगा।

जियो का 1799 रुपये का प्लानः

1199 रुपये और 1799 रुपये के प्लान के बीच का मुख्य अंतर इतना ही है कि 1799 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन अतिरिक्त मिलता है। बाकी सारी फैसिलिटी 1199 रुपये वाले प्लान जैसी ही हैं और 1799 रुपये वाले प्लान में नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान मिलता है जिसका सब्सक्रिप्शन अमूमन 199 रुपये हर महीने का है।

Airtel के 3GB वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान

Airtel के 3GB वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को देखें तो एक खास बात है कि ये एक महीने का कोई ऐसा प्लान ऑफर नहीं कर रहा है जिसमें 3 जीबी डेटा रोजाना मिल रहा हो। एयरटेल के 3जीबी वाले जो भी प्लान हैं उनमें वैल्यू-ऐडेड सब्सक्रिप्शन मिल रहे हैं जैसे कि एयरटेल स्पैम-फाइटुंग नेटवर्क, कॉम्प्लीमेंटरी प्रीप्लेक्सिटी प्रो-सब्स्क्रिप्शन और कई तरह के ओटीटी सर्विसेज। हालांकि ये सर्विसेज देने वाला कोई भी ऐसा प्लान नहीं है जो एक महीने के लिए यूजर्स को मिल सके तो यहां आप बाकी प्लान के बारे में जान लीजिए-

एयरटेल के 838 रुपये के प्लान के बारे में जानिए:

ये प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें यूजर्स को 3जीबी डेटा हर रोज मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्ले की भी सर्विस मिलती है। इसके साथ इसमें अमेजन प्राइम लाइट की सर्विस भी यूजर्स को मिल जाती है।

एयरटेल का 1798 रुपये वाला प्लानः

ये एयरटेल का ऊंची कीमत वाला प्लान है जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें सारे बेनेफिट्स वहीं हैं जो एयरटेल के 838 रुपये वाले प्लान के साथ आते हैं और इसके अलावा कुछ और फायदे हैं जैसे अमेजन प्राइम लाइट सब्सक्रिप्शन की जगह नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान की सुविधा इसमें यूजर्स को मिल जाती है।

यह भी पढ़ें

इंस्टाग्राम और इंस्टाग्राम Lite के बीच के फर्क जानकर चौंकेंगे, एक जैसे पर कैसे हैं जुदा-समझें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक