1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. 299 रुपये में Netflix, Amazon Prime, JioHotstar समेत कई OTT ऐप्स? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

299 रुपये में Netflix, Amazon Prime, JioHotstar समेत कई OTT ऐप्स? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 27, 2026 07:24 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 07:24 pm IST

OTT के नाम पर इन दिनों नए तरीके का स्कैम चल रहा है। यूजर्स को सस्ते बंडल OTT के नाम पर टारगेट किया जा रहा है।

OTT Apps- India TV Hindi
ओटीटी ऐप्स Image Source : JIO

क्या आपके पास भी ऐसा मैसेज आया है, जिसमें बेहद कम दाम में Netflix, Amazon Prime, JioHotstar, Zee5, Sony LIV जैसे OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा हो? इन-दिनों WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स पर नए तरीके का स्कैम शुरू हुआ है। सब्सक्रिप्शन बंडल के नाम पर लोगों से पैसे तो लिए ही जाते हैं। साथ ही, उनकी निजी जानकारियां भी हैकर्स के हाथ लग जाता है।

OTT के नाम पर स्कैम

इन दिनों टेलीग्राम पर ऐसे ही कई तरह के चैनल हैं, जहां 299 रुपये में Netflix, Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म के बंडल बेचे जा रहे हैं। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को सस्ते में OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देने के नाम पर उनसे निजी जानकरियां जैसे कि ई-मेल अड्रेस, फोन नंबर यहां तक की बैंक डिटेल्स तक मांगते हैं। फिर एक लिंक भेजा जाता है, जिसमें बंडल के लिए पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही आप पेमेंट करते हैं या लिंक ओपन करते हैं, आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं और आपको किसी भी OTT ऐप का एक्सेस नहीं मिलता है।

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐसे कई ग्रुप्स और पेज पाए गए हैं, जिनमें Netflix के 4 स्क्रीन, दो स्क्रीन जैसे बंडल को सस्ते में बेचने के नाम पर ठगी की गई है। Netflix, Amazon Prime या फिर JioHotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को सस्ते में दिए जाने के नाम पर लोग आसानी से हैकर्स की जाल में फंस जाते हैं।

कैसे बचें?

  • टेलीग्राम, वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर इस तरह के कई ग्रुप एक्टिव हैं। ऐसे मैसेज इन्हीं ग्रुप्स द्वारा फैलाए जाते हैं। इन मैसेज को इग्नोर करें और दिए गए लिंक को गलती से भी ओपन न करें।
  • कभी भी अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें। ऐसा करने से हैकर्स आपको टारगेट कर सकते हैं।
  • OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन आधिकारिक ऐप से ही लें।
  • केवल टेलीकॉम कंपनियां ही OTT का बंडल अपने चुनिंदा प्लान के साथ ऑफर करती हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung के फोल्डेबल फोन का First Look हुआ रिवील, डमी यूनिट में दिखा डिजाइन, जानें क्या-क्या बदलेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक