1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. स्कैम मैसेज से डरना बंद! Google का ये फीचर बता देगा फ्रॉड और सच की सच्चाई तुरंत

स्कैम मैसेज से डरना बंद! Google का ये फीचर बता देगा फ्रॉड और सच की सच्चाई तुरंत

 Published : Jan 06, 2026 09:31 pm IST,  Updated : Jan 06, 2026 09:32 pm IST

स्कैम मैसेज और लिंक की आहट से घबराए रहते हैं तो गूगल का ये फीचर आपके बेहद काम आ सकता है और आसान भी है। इसके बारे में जान लीजिए..

Google Click to Search Feature- India TV Hindi
गूगल का काम का फीचर Image Source : PIXABAY

Google Useful Feature: स्कैम मैसेज इस समय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता बने हुए हैं और गूगल के लिए ये भी चुनौती बने हैं क्योंकि इनके जरिए एंड्रॉइड और iOS यूजर्स पर फाइनेंशियल लॉस का खतरा बना रहता है। इस तरह के स्कैम मैसेज रोजाना दुनिया में हजारों यूजर्स को मिलते हैं और कई लोग इसका शिकार हो जाते हैं। ऐसे में गूगल ने एक फीचर को और स्मार्ट बना दिया है और इसका नाम Circle to Search जिसे एआई फीचर्स से लैस करके और स्मार्ट बना दिया है। यूजर बिना किसी लिंक पर क्लिक किए या मैसेज का जवाब दिए ही उसकी जांच कर सकते हैं और अपने को स्कैम से बचा सकते हैं। तो अब स्कैम से डरना बंद और एक्शन चालू जिसके लिए गूगल आपकी मदद करेगा।

गूगल का इस्तेमाल करके स्कैम मैसेज की जांच कैसे करें (एंड्रॉइड पर)

1. सर्कल का इस्तेमाल करके सर्च करें

एक्टिवेट करें: अपने होम बटन या नेविगेशन बार को देर तक दबाएं यानी लॉन्ग प्रेस करें।

सर्कल बनाएं: अपनी स्क्रीन पर संदिग्ध टेक्स्ट मैसेज के चारों ओर एक सर्कल बनाएं।

एनालिसिस करें: गूगल का एआई टेक्स्ट का एनालिसिस करेगा और एक एआई ओवरव्यू दिखाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि क्या यह स्कैम होने की संभावना है और खतरे के संकेतों की ओर रेड फ्लैग या हिंट देगा।

Circle to Search नहीं है तो आपके फोन में एक और तरीका है जिससे आप स्कैम मैसेज को पहचान सकते हैं-

जिन यूजर्स के फोन में Circle to Search मौजूद नहीं है तो उनके लिए Google Lens एक अच्छा ऑप्शन है. आपको जो भी मैसेज संदिग्ध लगे उस मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर Lens से स्कैन करने पर भी स्कैम से जुड़ी जानकारी और चेतावनी मिल सकती है.

2. गूगल लेंस का यूज करना (एंड्रॉइड/iOS)

स्क्रीनशॉट: स्कैम मैसेज का स्क्रीनशॉट लें।

गूगल लेंस खोलें: गूगल ऐप खोलें, लेंस आइकन पर टैप करें और स्क्रीनशॉट चुनें।

एनालिसिस करें: सेफ्टी गाइडलाइंस और जानकारियों के साथ एआई एनालिसिस हासिल करें।

Google का सिस्टम एआई और ऑनलाइन मौजूद जानकारी की मदद से उस टेक्स्ट का फास्ट एनालिसिस करके बता सकता है कि मैसेज स्कैम हो सकता है या नहीं और ये काम तुरंत कुछ सेकेंड्स में हो सकता है।

ये भी पढ़ें

आपके फोन की बैटरी की कितनी बची है लाइफ, ऐसे लगाएं पता जिससे बैटरी का दम ना हो कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक