1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. किसी और ने यूज किया आपका फोन? डायल करें यह सीक्रेट कोड, निकल जाएगी पूरी हिस्ट्री

किसी और ने यूज किया आपका फोन? डायल करें यह सीक्रेट कोड, निकल जाएगी पूरी हिस्ट्री

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 26, 2024 04:31 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 04:33 pm IST

Smartphone Tips: अगर, किसी ने आपका फोन यूज किया है तो आप एक सीक्रेट कोड डायल करके यह पता लगा सकेंगे कि उसने आपके फोन में क्या-क्या ओपन किया है।

Smartphone tips- India TV Hindi
Smartphone Tips Image Source : FILE

Smartphone Tips: स्मार्टफोन आजकल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। भारत में हर 4 में से 3 मोबाइल यूजर्स के पास स्मार्टफोन पहुंच गया है। जल्द ही, इसकी संख्यां और तेजी से बढ़ने वाली है। स्मार्टफोन का यूज हम केवल कॉल करने के लिए ही नहीं करते हैं। बल्कि स्मार्टफोन आजकल हमारे लिए ऑनलाइन पेमेंट करने से लेकर सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और एंटरटेनमेंट का भी साधन बन गया है। कभी न कभी तो आपके दोस्त या फैमिली में से किसी मेंबर ने कॉल करने या फिर कुछ गूगल करने के लिए आपसे आपका फोन जरूर मांगा होगा और आपने उन्हें फोन दिया भी होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने आपके फोन में कौन-कौन से ऐप ओपन किए और कितने देर तक उसे यूज किया है?

अगर, आप यह जानना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे सीक्रेट कोड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे डायल करते ही आपके स्मार्टफोन की पूरी हिस्ट्री निकल जाएगी। इस सीक्रेट कोड का डायल करते ही आप यह जान सकेंगे कि आपने जिसे फोन दिया था उसने कौन-कौन से ऐप ओपन किए थे और कितनी देर तक उसे यूज किया था।

डायल करें यह सीक्रेट कोड

  • इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन के फोन ऐप यानी डायल पैड को ओपन करना होगा।
  • फिर आपको एक सीक्रेट USSD कोड *#*#4636#*#* डायल करना होगा।

Smartphone tips
Image Source : FILESmartphone tips

  • ऐसा करते ही एक विंडो ओपन होगा, जिसमें तीन ऑप्शन- Phone Information, Usage Statistics और Wi-Fi Information मिलेंगे।

Smartphone tips
Image Source : FILESmartphone tips

  • इनमें से आप Usage Statistics पर टैप करके अपने फोन की हिस्ट्री जान सकेंगे।

Smartphone tips
Image Source : FILESmartphone tips

  • इस पेज पर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट में तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें Sort by last time used पर टैप करें।

Smartphone tips
Image Source : FILESmartphone tips

  • अगले पेज पर आपको ऐप्स और उसके इस्तेमाल करने का समय और कितनी देर के लिए इस्तेमाल किया गया, ये सभी जानकारी मिल जाएगी।

इस तरह से आप अपने फोन के हर ऐप्स के इस्तेमाल की पूरी जानकारी ले सकेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक