1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Gmail से जुड़ी इन ट्रिक्स के बारे में जानिए, कई काम होंगे आसान

Gmail से जुड़ी इन ट्रिक्स के बारे में जानिए, कई काम होंगे आसान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 11, 2023 05:51 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 05:51 pm IST

Gmail हमारे आम जीवन का एक अहम हिस्सा है, जहां प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह Gmail का यूज होता है। वहीं Gmail यूज करते समय अगर आप पेचीदगी या मुश्किलों का सामना करते हैं तो आप कुछ टिप्स और ट्रिक्स के जरिये इन परेशानियों से बच सकते हैं।

Know about to gmail useful tips- India TV Hindi
ऐसे बनाइये Gmail को अपने लिए आसान, जानिए इन ट्रिक्स के बारे में Image Source : CANVA

Tips and tricks for Gmail: आज के दौर में स्कूल हो या कॉलेज हो या कोई ऑफिस हो हर जगह Gmail का यूज व्यापक है, जहां इसके जरिये विभिन्न तरह के कामों को पूरा किया जाता है। बात करें अगर मौजूदा समय की तो इस समय 150 करोड़ से अधिक उपभोक्ता Gmail का यूज करते हैं, जिसमें प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह के उपभोक्ता शामिल है। दूसरी ओर अगर आप भी Gmail का उपयोग अपने कामों को निपटाने के लिए करते हैं, लेकिन आपका समय इसमें अधिक ज्यादा है साथ ही आपको यह कार्य काफी पेचीदगी भरा भी लगता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स और ट्रिक्स को अपनाकर करके आसानी से Gmail का यूज कर सकते हैं। 

कन्वर्सेशन व्यू से जुड़ी यह ट्रिक जानिए

वैसे तो Gmail का कन्वर्सेशन व्यू फीचर बड़े काम का है, जहां इसके जरिये ईमेल पर किये गए मेल और प्राप्त मेल को एक साथ देखा जा सकता है। दूसरी ओर अगर आप सभी ईमेल को एक साथ थ्रेड में रखना चाहते हैं तो आप कन्वर्सेशन व्यू का उपयोग कर सकते हैं, इसके साथ ही  कन्वर्सेशन व्यू को चालू करने के लिए आपको जीमेल की सेटिंग में जाना होगा। वहीं इसे चालू करने के लिए आप Gmail की सेटिंग में जाये, इसके बाद ईमेल थ्रेडिंग के साथ में कन्वर्सेशन व्यू का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको चालू करना है। 

शेड्यूल सेंड के यह फीचर्स जानिए

बता दें कि Gmail पर आप ईमेल को शेड्यूल सेंड कर सकते हैं, वहीं यह शानदार फीचर यूजर्स की काफी मदद करता है। दूसरी ओर मान लीजिये कि आपको किसी को शाम के 4 बजे एक ईमेल करना है, इसके लिए आप उस समय उपस्थित नहीं है ऐसे में यह फीचर आपकी इस समस्या को आसानी से हल कर देगा। जहां आप शेड्यूल सेंड के जरिये एक दिन पहले ही अपने ईमेल को व्यवस्थित कर सकते हैं, जहां शेड्यूल किया गया ईमेल अपने तय समय पर रिसीवर के पास पहुंच जायेगा। 

प्रीव्यू मैसेज से जुड़ी यह ट्रिक जानिए

अगर आप किसी ईमेल को बिना खोले ही उसके बारे में जानकारी चाहते हैं, तो इसमें प्रीव्यू मैसेज आपकी बेहतरी से मदद करता है। दूसरी ओर इस फीचर की मदद से आप ईमेल को ओपन किये बिना ही पढ़ पायेंगे, इसके साथ ही आपका समय भी काफी बच जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक