1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp पर आने वाला है कमाल का फीचर, यूजर्स अब रिकॉर्ड कर सकेंगे रियल टाइम वीडियो

WhatsApp पर आने वाला है कमाल का फीचर, यूजर्स अब रिकॉर्ड कर सकेंगे रियल टाइम वीडियो

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Apr 15, 2023 11:33 am IST,  Updated : Apr 15, 2023 11:33 am IST

WhatsApp पर वीडियो मैसेज पूरी तरह से एंड-टू-एंड इन्क्रिप्टेड होगा। इससे सेंडर और रिसीवर के बीच शेयर किए गए वीडियो मैसेज को वॉट्सऐप भी रीड नहीं कर पाएगा। इतना ही नहीं वीडियो मैसेज को न तो सेव किया जा सकेगा और न ही यह किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा।

whatsapp,whatsapp feature,whatsapp video message,whatsapp new feature, tech news in hindi, tech news- India TV Hindi
व्हाट्सऐप के इस फीचर की डिमांड यूजर्स काफी लंबे समय से कर रहे थे। Image Source : फाइल फोटो

Whatsapp Latest Feature: वॉटसऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। अरबों की संख्या में इसको इस्तेमाल करते हैं। यूजर्र की जरूरतों के अनुसार कंपनी अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में अपडेट्स लाती रहती है और नए नए फीचर्स को ऐड करती रहती है। इस बीच वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक गजब का फीचर्स ला रहा है।  वॉटसऐप के नए फीचर्स में अब यूजर्स रियल टाइम वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और अपने फ्रेंड्स रिलेटिव को सेंड कर सकेंगे। 

मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में इस फीचर के आने के बाद से लाखों यूजर्स को फायदा होने वाला है। पिछले काफी समय से यूजर्स ऐसे फीचर्स की डिमांड कर रहे थे। वॉट्सऐप का यह फीचर ठीक उसी तरह से काम करेगा जिस तरह से अभी वॉयस मैसेज काम करता है। 

वॉबेटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स 60 सेकेंड तक का रियल टाइम शॉर्ट वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।  यह नया फीचर वॉटसऐप के जरिए वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर से पूरी तरह से अलग होगा। दोनों फीचर में बहुत ज्यादा डिफरेंस होने वाला है। इस फीचर में जो वीडियो को रिसीव करेगा उसे भी पता चल जाएगा कि वीडियो अभी रिकॉर्ड किया गया है या नहीं।

एंड-टू-एंड इंक्रिप्टेड होगा वीडियो मैसेज

बता दें कि वॉट्सऐप पर वीडियो मैसेज पूरी तरह से एंड-टू-एंड इन्क्रिप्टेड होगा। इससे सेंडर और रिसीवर के बीच शेयर किए गए वीडियो मैसेज को वॉट्सऐप भी रीड नहीं कर पाएगा। इतना ही नहीं वीडियो मैसेज को न तो सेव किया जा सकेगा और न ही यह किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा। 

इस फीचर में यह है बड़ी समस्या

हालांकि इस फीचर में एक समस्या जरूर है कि भेजे गए वीडियो को कोई भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए रिकॉर्ड करके सेव कर सकता है। इसमें वन टाइम वॉच का फीचर नहीं दिया गया है। फिलहाल वॉट्सऐप इस फीचर पर काम कर रहा है और जल्द इसे यूजर्स को रोलआउट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Twitter का नया फीचर, अब 10 हजार अक्षर में कर सकते हैं पोस्ट, डिफरेंट स्टाइल में मिलेंगे फॉन्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक