क्या आपने कभी सोचा है कि घर में लगा WiFi कब बदल देना चाहिए? क्या पुराने वाई-फाई राउटर से इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है? इंटरनेट की स्पीड बार-बार स्लो हो जाती है? अगर, आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे हैं तो बता दें कि सभी प्रोडक्ट की तरह ही वाई-फाई राउटर की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। एक्सपायरी डेट के बाद वाई-फाई काम करना बंद कर सकता है और आपको स्लो इंटरनेट या भी नो इंटरनेट की दिक्कत भी आ सकती है। यही नहीं, पुराने वाई-फाई राउटर की वजह से सिक्योरिटी और प्राइवेसी को भी खतरा हो सकता है।
क्यों बदलें पुराने राउटर?
कोई कंपनी अपने वाई-फाई राउटर पर उसकी एक्सपायरी डेट मेंशन नहीं करती है। जिस तरह स्मार्टफोन्स या अन्य डिवाइसेज के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलना जब बंद हो जाता है, तो उसे यूज करना खतरे से खाली नहीं होता है। ठीक उसी तरह वाई-फाई राउटर के लिए भी जब अपडेट न मिले तो उसे बदल देना चाहिए। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में लगे वाई-फाई राउटर को 4 से 5 साल के बाद बदल देना चाहिए यानी अपग्रेड कर लेना चाहिए।
अमेरिकी कंज्यूर ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 से 5 साल पुराने हो चुके राउटर को अपग्रेड करना जरूरी है। ऐसा इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी के साथ-साथ सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। पुराने राउटर की वजह से यूजर्स को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ-साथ हैकिंग आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर, आपके घर में भी पुराना राउटर यूज हो रहा है तो अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें और बदल दें।
टेक्नोलॉजी अपग्रेड की जरूरत
अगर, आपके घर में अभी कोई पुराना वाई-फाई राउटर लगा है तो उसमें पुरानी वाई-फाई टेक्नोलॉजी (WiFi 4 या WiFi 5) इस्तेमाल होती है। इसकी वजह से भले ही आपने वाई-फाई के लिए महंगा प्लान ही क्यों न लिया हो, इसमें इंटरनेट की स्पीड आधी से भी कम मिल सकती है। फिलहाल वाई-फाई 6 टेक्नोलॉजी वाले राउटर बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे में आपको टेक्नोलॉजी शिफ्ट की वजह से राउटर को भी अपग्रेड करने की जरूरत होगी। जैसा कि 5G आने क बाद ज्यादातर यूजर्स 4G स्मार्टफोन को रिटायर कर रहे हैं, वैसे ही आपको वाई-फाई राउटर के टेक्नोलॉजी शिफ्ट को ध्यान में रखना होगा।
घट जाती है रेंज
पुराने वाई-फाई में पुरानी टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की वजह से सही रेंज नहीं मिलती है, जिसकी वजह से इंटरनेट कनेक्टिविटी में दिक्कत आती है। यही नहीं, इंटरनेट में बार-बार डिसकनेक्शन का सामना करना पड़ता है। आप अपने लैपटॉप पर काम कर रहे हों और एकाएक इंटरनेट डिसकनेक्ट हो सकता है। इन दिक्कतों को देखते हुए पुराने वाई-फाई राउटर को बदलने में ही समझदारी है। OFC वाले राउटर को बदलने के लिए आप अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - WhatsApp में आया नया फीचर, सीक्रेट मैसेज पढ़ने के बाद अपने आप होंगे डिलीट, जानें कैसे करें यूज