1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट हुई जारी, जानिए किसको मिला मौका?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट हुई जारी, जानिए किसको मिला मौका?

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 15, 2023 09:34 am IST,  Updated : Oct 15, 2023 10:04 am IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 55 नेताओं का नाम शामिल है।

कांग्रेस पार्टी- India TV Hindi
कांग्रेस पार्टी Image Source : SOCIAL MEDIA

चुनाव आयोग ने बीते सोमवार को इस साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया। चुनाव आयोग के मुताबिक तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंग और 3 दिसबंर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में 119 विधानसभा सीटों पर होने वाले इस चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में अभी 55 नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कोडांगल से चुनाव लड़ेंगे।

यहां देखिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

2018 के चुनाव में कैसे थे परिणाम

तेलंगाना में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में BRS(तब TRS नाम हुआ करता था) ने 119 सीटों में से 87 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थी। अगर भाजपा की बात करें तो उन्हें केवल 1 सीट पर संतोष करना पड़ा था। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 7 सीटें तो तेलुगू देशम पार्टी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अभी किसकी सरकार है?

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। फिलहाल राज्य में बीआरएस की सरकार है और पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव राज्य के मुख्यमंत्री हैं। पिछले 2 कार्यकाल से उनकी पार्टी राज्य की सत्ता में है और अगर इस बार भी वे अपनी जीत दर्ज कर लेते हैं तो उनकी पार्टी के लिए यह एक हैट्रिक होगा।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की भी लिस्ट हुई जारी

कांग्रेस ने तेलंगाना के अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की भी पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ की पहली लिस्ट में 30 उम्मीवारों के नाम शामिल हैं। सूची के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पाटन सीट से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश की बात करें तो कांग्रेस ने राज्य के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि इस साल दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होंगे तो वहीं छत्तीसगढ़ में दो फेज(7 और 17 नवबंर) में चुनाव होंगे। इन दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजे तेलंगाना चुनाव के नतीजों के साथ 3 दिसंबर को घोषित होंगे।

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: जारी हो गई कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।