1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. Hyderabad Election Result 2024: हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने माधवी लता को हराया, जानें कितने वोट से जीते

Hyderabad Election Result 2024: हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने माधवी लता को हराया, जानें कितने वोट से जीते

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 11:46 pm IST

हैदराबाद लोकसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी ने माधवी लता को हरा दिया है। पिछले चुनाव में ओवैसी यहां से चुनाव जीते थे। बीजेपी दूसरे नंबर पर थी।

हैदराबाद लोकसभा सीट का रिजल्ट 2014- India TV Hindi
हैदराबाद लोकसभा सीट का रिजल्ट 2014 Image Source : INDIA TV

हैदराबाद: तेलंगाना की सबसे चर्चित और हॉट सीट हैदराबाद में  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को 338087 वोट से हरा दिया है। ओवैसी को 661981 वोट मिले जबकि बीजेपी को 323894 मत ही मिल सके।  यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी की फायरब्रांड नेता माधवी लता और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच था। ओवैसी हैदराबाद सीट से लगाचार पांचवी बार लोकसभा पहुंचे हैं। साल 2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी यहां पर दूसरे स्थान पर रही थी।

40 साल से ओवैसी परिवार का है कब्जा

हैदराबाद संसदीय सीट ओवैसी परिवार का गढ़ रहा है। एआईएमआईएम हैदराबाद सीट 1984 से लगातार जीत रही है। पिछले 40 साल से ओवैसी का परिवार यहां से चुनाव हारा नहीं है। मोदी लहर हो या फिर इंदिरा गांधी लहर कभी भी कांग्रेस और बीजेपी ओवैसी का किला भेद नहीं सकी। लेकिन इस बार असदुद्दीन ओवैसी को यहां से कड़ी चुनौती बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता से मिल रही है। साल 2014 और 2019 में भी ओवैसी यह सीट आसानी से जीत गए थे। 

हैदराबाद में 7 में से 6 विधानसभा क्षेत्र में ओवैसी की पार्टी के विधायक

हैदराबाद समेत तेलंगाना की सभी सीटों पर 13 मई को चुनाव हुए थे। अगर वोटर्स की बात करें तो हैदराबाद में करीब 60 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं तो करीब 40 फीसदी हिंदू वोटर हैं। हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 6 पर ओवैसी की पार्टी का कब्जा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।