1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस हिन्दू विरोधी पार्टी, देश की नहीं करती चिंता', महबूबनगर की रैली में गरजे पीएम मोदी

Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस हिन्दू विरोधी पार्टी, देश की नहीं करती चिंता', महबूबनगर की रैली में गरजे पीएम मोदी

 Published : May 10, 2024 06:53 pm IST,  Updated : May 10, 2024 06:53 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक जनता से झूठे वादे किए। उन्होंने कांग्रेस को देश विरोधी पार्टी बताया।

pm modi, lok sabha elections 2024- India TV Hindi
महबूबनगर में पीएम मोदी की रैली Image Source : BJP

महबूबनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर की रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस और उसके जैसे दलो ने दशकों तक जनता  को सिर्फ झूठे वादे किये लेकिन अब देश मोदी की गारन्टी देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी और उसे देश की चिंता नहीं है। 10 साल में हमने तेलंगाना के लिए लाखों करोड़ों रुपये भेजे लेकिन ये कहां गए.. करप्शन का एटीएम लगाकर पहले बीआरएस ने अपनी जेब भरी अब कांग्रेस भी उसी तरह तेलंगाना को लूट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ढेर सारे वादे करके सरकार में आई और सरकार  में आते ही BRS की फोटो कॉपी बन गई।

तेलंगाना में डबल आर टैक्स 

पीएम मोदी ने कहा कि BRS ने जितने वर्षो में लूटा, कांग्रेस कुछ महीनों में करना चाहती है। जब से कांग्रेस आई तेलंगाना में डबल आर टैक्स अलग से लग गया। दिल्ली तक इसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोगो को इस पर गौर करना चाहिए। कई दिनों से डबल आर टैक्स की बातें कर रहा हूं। किसी का नाम भी नहीं लिया लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री इस आरोप पर मीडिया को जवाब दे रहे हैं। उन्होंने खुद बता दिया है कि डबल आर टैक्स से कौन लोग जुड़े हैं?

मुहब्बत की दुकान का बोर्ड उतर गया

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे चुनाव से पहले मुहब्बत की दुकान लेकर निकले लेकिन चुनाव के वक्त मुहब्बत की दुकान का बोर्ड उतर गया। शहजादे अब समाज में जहर घोलने में जुट गए हैं। टुकड़े टुकड़े गैंग को कन्धा देने वाले देश के टुकड़े करने की बात कर रहे हैं। शहजादे के एडवाइजर जो अमेरिका में रहते हैं उन्होंने कहा है कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकन हैं, उन्हें तेलंगाना के लोग अफ्रिकन लगते हैं। उन्हें आपकी चमड़ी का रंग पसंद नहीं आता। कौन अफ्रीकन है कौन भारतीय है अब ये कांग्रेस हमारे रंग से तय करेगी।

हिन्दुओं को सेकेंड क्लास सिटिज़न बनाना चाहती है कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस हिन्दुओं से.. हिन्दू पर्व से कितनी नफरत करती है ये हर रोज सामने आ रहा है। शहजादे को ट्यूशन देने वाले लीडर ने ये भी कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनाना चाहिए था। उन्होंने एलान किया है अयोध्या में राम मंदिर बनाना और रामनवमी  मनाना ये भारत विरोधी है और ये आइडिया ऑफ़ इंडिया के खिलाफ है। मै तो बड़े गर्व के साथ मंदिर जाता हूं। उन्होंने इसे देश विरोधी बताया है, ऐसा सर्टिफकेट बाँट रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आप राम नवमी पर पूजा करते है की नहीं करते ... आप अयोध्या जाना चाहते हैं ना... क्या आप देश विरोधी काम करते है? कांग्रेस हिन्दुओं को अपने ही देश में सेकेंड क्लास सिटिज़न बनाना चाहती है। क्या इसलिए ये लोग वोट जिहाद की बात कर रहे हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।