तेलंगाना से एक बड़ा मामला सामने आया है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुएअदालत का दरवाजा खटखटाने वाले शख्स की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी पुलिस ने दी है। शख्स ने केसीआर और अन्य के खिलाफ कालेश्वरम परियोजना के तहत मेदिगड्डा बैराज के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया था, जिसकी हत्या जयशंकर भूपलपल्ली शहर में कर दी गई।
पुलिस ने क्या कहा?
हालांकि, पुलिस ने इस घटना में किसी भी राजनीतिक पहलू से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर राजलिंगमूर्ति (50) की दो अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू घोंपकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे राजलिंगमूर्ति जब मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी दो लोगों ने उसे रोका और चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। राजलिंगमूर्ति ने इससे पहले अक्टूबर 2023 में एक अदालत में एक निजी शिकायत दायर की थी, जिसमें मेदिगड्डा बैराज के कुछ हिस्से के ‘डूबने’ के बाद केसीआर और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। केसीआर, उनके एक रिश्तेदार और पूर्व मंत्री टी हरीश राव ने तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और दिसंबर 2023 में न्यायालय ने उस आदेश को निलंबित कर दिया था, जिसके तहत जयशंकर भूपलपल्ली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राजलिंगमूर्ति की याचिका दायर करने की अनुमति दी थी। (इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
नदी जल विवाद: इन राज्यों को भगवंत मान का दो टूक जवाब, "किसी को देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं"
इस राज्य में आंधी और बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी