1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. तेलंगाना में नाबालिग लड़की से रेप, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेलंगाना में नाबालिग लड़की से रेप, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Published : Sep 29, 2024 11:12 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 11:12 pm IST

आरोपी ने लड़की को अकेला पाकर, कोमुरवेल्ली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में घुसकर रेप किया। इस घटना की खबर फैलते ही लोग गुस्सा गए और आरोपी के घर पर धावा बोल दिया।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

हैदराबाद: तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में  20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी ने लड़की को अकेला पाकर, कोमुरवेल्ली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित उसके घर में घुसकर कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। बाद में, कुछ ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला किया और उसे आग के हवाले कर दिया। 

पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। 

आरोपी के घर में लगाई आग, कार में तोड़फोड़

अधिकारी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शांति भंग की, जिस कारण उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना के बारे में पता चलने के बाद ग्रामीणों के एक समूह ने आरोपी के घर को कथित तौर पर आग लगा दी और एक कार को भी नुकसान पहुंचाया। 

नियंत्रण में हालात -पुलिस

पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि गांव में अब स्थिति शांतिपूर्ण है और उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कानून को अपने हाथ में न लेने का अनुरोध किया। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।