1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. बालों की कटिंग नहीं लगी सही, तो शिक्षक ने मुंडवा दिया छात्र का सिर

बालों की कटिंग नहीं लगी सही, तो शिक्षक ने मुंडवा दिया छात्र का सिर

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 17, 2024 07:32 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 07:32 pm IST

तेलंगाना के खम्मम जिले से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। यहां के एक मेडिकल कॉलेज के शिक्षक ने एक छात्र को कथित तौर पर नाई की दुकान पर ले जाकर उसका सिर मुंडवा दिया।

तेलंगाना में एक मेडिकल छात्र को नाई की दुकान पर ले जाकर शिक्षक ने उसका सिर मुंडवाया- India TV Hindi
तेलंगाना में एक मेडिकल छात्र को नाई की दुकान पर ले जाकर शिक्षक ने उसका सिर मुंडवाया(सांकेतिक फोटो) Image Source : PEXELS

तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के खम्मम जिले के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एक शिक्षक ने कथित तौर पर एक छात्र का सर मुंडवा दिया। मामले के सामने आते ही राज्य सरकार ने जांच के और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना 12 नवंबर की है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला रैगिंग का मामला नहीं है।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने 12 नवंबर को हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।

सीनियर्स के कहने पर कटाए थे छात्र ने बाल 

राज्य सरकार के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुरू से संस्थान के हॉस्टल में कुछ सीनियर छात्रों ने फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट से कहा कि उसका हेयर स्टाइल कॉलेज के छात्र के लए उचित नहीं है और वह अपने बाल की कटिंग करा ले। अधिकारियों ने बताया कि स्टूडेंट द्वारा बाल कटवाने के बाद एंटी रैगिंग कमेटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उससे कहा कि "यह अजीब लग रहा है।" इसके बाद उन्होंने उसे सैलून में ले जाकर उसके बाल मुंडवा दिए। 

जांच के लिए एक कमेटी गठित की

अधिकारियों के अनुसार, चिकित्साधिकारी हॉस्टल परिसर में ही रहते हैं और सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामला जैसे ही प्राध्यापक के संज्ञान आया, उन्होंने उसके बाद शनिवार को चिकित्साधिकारी को हॉस्टल से हटाने का आदेश दिया और घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की। प्रोफेसर ने कहा कि सहायक प्राध्यापक का इस तरह की एक्टिविटी में शामिल होना ठीक नहीं है। (Input With PTI)

ये भी पढ़ें- किस राज्य में है सबसे ज्यादा जंगल?

ये हैं देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो बन जाएगी लाइफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।