BIHAR ELECTION 2025
-
बिहार चुनाव 2025: वोटिंग से पहले RJD को तगड़ा झटका, दिग्गज नेता सुरेश मेहता NDA में शामिल
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, गुरुवार को होने वाला है। इससे पहले राजद को करारा झटका लगा है। राजद के दिग्गज नेता सुरेश मेहता ने एनडीए का दामन थाम लिया है।
बिहार | Nov 05, 2025 05:27 pm IST -
Bihar Elections Voting Time: किन बूथों पर बदला गया वोटिंग का समय, कबतक होंगे मतदान? देख लें लिस्ट
Bihar Assembly Elections 2025 Update: आम तौर पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक है। लेकिन कुछ इलाकों में चुनाव आयोग ने सुरक्षा और स्थानीय परिस्थितियों के मद्देनजर वोटिंग की समय सीमा में कमी है।
बिहार | Nov 05, 2025 05:27 pm IST -
Advertisement
-
Super 100: बिहार में खत्म हुआ फर्स्ट फेज का चुनावी प्रचार
बिहार में खत्म हुआ फर्स्ट फेज का चुनावी प्रचार. आखिरी दिन दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत. 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगी वोटिंग
न्यूज़ | Nov 04, 2025 11:20 pm IST -
"लालू के ‘पाप’ छिपाने की कोशिश कर रहे तेजस्वी", चुनावी सभा में गरजे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘तेजस्वी यादव अपने पिता की विरासत की बात तो करते हैं, लेकिन चुनावी पोस्टरों पर उनकी तस्वीर लगाने से बचते हैं। आखिर उस तथाकथित ‘जंगलराज’ वाले बड़े नेता के कौन से पाप हैं, जिन्हें यह युवराज छिपाना चाहता है?’
बिहार | Nov 03, 2025 11:56 pm IST -
Advertisement
-
Super 100 : बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत
बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत. पीएम मोदी ने सहरसा और कटिहार में की रैली- पोस्टर में लालू की तस्वीर नहीं होने पर तेजस्वी को घेरा- पिता का नाम छपवाने में क्यों शर्म आ रही. कौन सा पाप आरजेडी बिहार के नौजवानों से छिपा रही.
न्यूज़ | Nov 03, 2025 11:57 pm IST -
बिहार विधानसभा चुनाव: दरभंगा के जाले में फैंस ने पवन सिंह के हेलीकॉप्टर को रोका, बेकाबू हुई भीड़-VIDEO
Bihar Assembly Elections 2025: जाले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहुंचे थे। लेकिन फैंस ने उनके हेलीकॉप्टर को रोक लिया।
बिहार | Nov 03, 2025 07:46 pm IST -
Advertisement
-
बिहार चुनाव विकास बनाम ‘जंगलराज’ की लड़ाई, वर्चुअल रैलियों में गरजे अमित शाह
राजद प्रमुख लालू प्रसाद के गृह जिले गोपालगंज का उल्लेख करते हुए शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और पूर्व विधायक साधु यादव के ‘‘अत्याचारों’’ का जिक्र किया और लोगों को चेताया कि ‘‘अगर विपक्ष सत्ता में आया तो फिर से जंगलराज लौट आएगा।’’
बिहार | Nov 02, 2025 12:06 am IST -
'क्रूर सच्चाई से मुंह फेर रही है माले, क्या चंद्रशेखर की हत्या जंगल राज नहीं थी? ', धर्मेंद्र प्रधान ने उठाए सवाल
प्रधान ने कहा, “पूरा देश जानता है कि चंद्रशेखर की हत्या शहाबुद्दीन के इशारे पर की गई थी। क्या कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य उसी शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के लिए प्रचार करने नहीं जाएंगे? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।”
बिहार | Nov 01, 2025 10:31 pm IST -
Advertisement
-
'1 करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरी, रोजगार का वादा', NDA के घोषणापत्र में और क्या-क्या है?
बिहार में एनडीए के घटक दल के नेताओं ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में राज्य के लोगों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। घोषणापत्र में रोजगार और उद्योग धंधों के विकास पर फोकस किया गया है।
बिहार | Oct 31, 2025 10:36 am IST -
Aaj Ki Baat : कट्टे से Corruption का Connection क्यों समझाया ?
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भविष्यवाणी की. कहा इस बार बिहार में NDA की एतिहासिक जीत और जंगलराज वालों की एतिहासिक हार होगी. RJD और कांग्रेस को अब तक की सबसे कम सीटें मिलेंगी.
आज की बात | Oct 31, 2025 12:00 am IST -
Advertisement
-
बिहार चुनाव: कौन उम्मीदवार कितना बड़ा अपराधी, कितने हैं करोड़पति, किसके पास कितनी संपत्ति, देखें पूरी रिपोर्ट
बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार चुनाव की जंग में कूदे 40 प्रतिशत से ज्यादा प्रत्याशी करोड़पति हैं, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति है, कौन कितना बड़ा अपराधी है?
बिहार | Oct 29, 2025 09:01 am IST -
Bihar Election 2025 : नीतीश या तेजस्वी, छठी मैया पार लगांएगी किसकी नैया?
आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है. देश भर में रहने वाले बिहारी प्रवासी छठ पूजा के लिए अपने घरों को लौट रहे हैं. इस बार का छठ विशेष है.
न्यूज़ | Oct 27, 2025 01:09 pm IST -
Advertisement
-
बिहार चुनाव: सूरजभान या 'छोटे सरकार', सबसे धनवान बाहुबली नेता कौन, बेटे बेटियों की भी देख लें फेहरिस्त
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बाहुबली नेता ही नहीं, उनके बेटे बेटियां भी चुनाव मैदान में हैं। इस लिस्ट में सबसे धनवान बाहुबली छोटे सरकार यानी अनंत सिंह हैं। जानिए इन नेताओं के बेटे बेटियों के पास कितनी संपत्ति है?
बिहार | Oct 24, 2025 10:14 am IST -
समस्तीपुर में बोले PM मोदी, 'नई रफ्तार से चलेगा बिहार', बेगूसराय में कहा- महालठबंधन भांज रहा लाठियां
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं, उससे पहले कई चुनावी रैलियां आयोजित हैं, जिसमें बड़े नेताओं के भाषण से सियासी तड़का लगने वाला है। PM मोदी ने आज समस्तीपुर और बेगूसराय में रैली की।
बिहार | Oct 24, 2025 11:42 pm IST -
Advertisement
-
Coffee Par Kurukshetra: तेजस्वी सीएम सहनी डिप्टी, ऐलान की इनसाइड स्टोरी ?
महागठबंधन में क्या ऑल इज वेल हो गया? तेजस्वी के नाम के ऐलान से चुनाव में फायदा मिलेगा? क्या लालू के दबाव में कांग्रेस ने तेजस्वी को फेस बनाया? फ्रेंडली फाइट वाली सीटों पर क्या डील हुई?
कुरुक्षेत्र | Oct 23, 2025 11:27 pm IST -
देर आए दुरुस्त आए, पहले रार फिर क्यों उमड़ा प्यार, महागठबंधन में कैसे बन गई बात, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
महागठबंधन की आज हुई अहम प्रेस कांफ्रेंस में राजद नेता तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से सीएम और वीआईपी नेता मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस चुन लिया गया है। सीट शेयरिंग को लेकर चल रही रार के बाद कैसे उमड़ा प्यार? जानें इनसाइड स्टोरी...
बिहार | Oct 23, 2025 02:49 pm IST -
Advertisement
-
बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी है...सीएम फेस को लेकर राजद नेता के बयान पर विपक्ष ने कसा तंज, जानें किसने क्या कहा?
बिहार चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा, इसका आज ऐलान हो गया है, इसे लेकर एनडीए के नेताओं ने राजद और कांग्रेस पर तंज कसा है। जानें किसने क्या कहा है?
बिहार | Oct 23, 2025 12:37 pm IST -
बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने चुन लिया सीएम फेस? आज लगेगी नाम पर मुहर
बिहार चुनाव को लेकर आज बड़ी सियासी सरगर्मी देखने को मिलेगी। महागठबंधन की तरफ से इस बार का बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, उसके नाम का आज 11.30 बजे होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया जाएगा। जानें कौन है वो?
बिहार | Oct 23, 2025 10:30 am IST -
Coffee Par Kurukshetra: राहुल की पार्टी और तेजस्वी के बीच... तू-तू-मैं-मैं क्यों हो गई?
क्या महागठबंधन जानबूझकर चुनाव हार जाएगा? कांग्रेस और तेजस्वी के बीच तू-तू-मैं-मैं क्यों हो गई? क्या महागठबंधन की महामिस्ट्री सुलझ गई? लालू के घर गहलोत...क्या तेजस्वी से बन गई बात?
कुरुक्षेत्र | Oct 22, 2025 08:25 pm IST -
Muqabla: योगी का एलान-ए-जंग..'पॉलिटिकल इस्लाम' का यहां क्या काम?
क्या बिहार चुनाव में हिंदू-मुस्लिम चलेगा? क्या बिहार चुनाव में ध्रुवीकरण होगा? बिहार में 'बुर्का' चलेगा या विकास चलेगा? मोदी-नीतीश का काम...या तेजस्वी के MY पर वोट... मुसलमानों का एकमुश्त वोट महागठबंधन को मिलेगा? ‘पॉलिटिकल इस्लाम’ का यहां क्या काम?
न्यूज़ | Oct 22, 2025 06:17 pm IST