1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: दरभंगा के जाले में फैंस ने पवन सिंह के हेलीकॉप्टर को रोका, बेकाबू हुई भीड़-VIDEO

बिहार विधानसभा चुनाव: दरभंगा के जाले में फैंस ने पवन सिंह के हेलीकॉप्टर को रोका, बेकाबू हुई भीड़-VIDEO

 Published : Nov 03, 2025 07:37 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 07:46 pm IST

Bihar Assembly Elections 2025: जाले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहुंचे थे। लेकिन फैंस ने उनके हेलीकॉप्टर को रोक लिया।

Pawan Singh, Helicopter- India TV Hindi
फैंस ने पवन सिंह के हेलीकॉप्टर को रोका Image Source : REPORTER INPUT

दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अपने पूरे शबाब पर है। हर दल के नेता और स्टार प्रचारकर जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने और वोटों के लिए लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच जाले विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह पहुंचे। पवन की एक झलक पाने के लिए वहां मौजूद लोग बेकाबू हो गए। इतना ही नहीं पवन के प्रति लोगों की दीवानगी ऐसी दिखी कि लोग उनके हेलीकॉप्टर तक पहुंच गए। पवन के फैन्स ने उनके हेलीकॉप्टर को भी रोक दिया। 

मंच से ऐलान के बावजूद फैन्स हटने को तैयार नहीं

दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहुंचे थे। लेकिन फैंस ने उनके हेलीकॉप्टर को रोक लिया। बार-बार मंच से घोषणा और ऐलान के बावजूद उनके फैन्स हटने को तैयार नहीं थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस हेलीकॉप्टर के पास तक पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि प्रशासन की पहल पर हालात को नियंत्रित कर लिया गया।

Pawan singh, Bihar election
Image Source : REPORTER INPUTपवन सिंह की सभा में उमड़ी भीड़

बता दें कि पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) के प्रमुख स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि वे खुद चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता ने एनडीए के प्रचार अभियान को जोरदार बूस्ट दिया है। पवन सिंह ने विभिन्न जिलों में रोड शो, जनसभाएं और रैलियां कर रहे हैं, जहां उनके फैंस की भारी भीड़ उमड़ रही है। 

चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

बिहार में सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गजों ने आज चुनाव प्रचार किया। वहीं राजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद भी पहली बार चुनाव प्रचार के लिए सड़कों पर उतरे। उन्होंने दानापुर और दीघा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया और महागठबंधन के पक्ष में वोट मांगा। बता दें कि राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवम्बर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवम्बर को होगी जाएगी। 

रिपोर्ट-जितेंद्र कुमार, दरभंगा, जाले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।