CORONAVIRUS 2ND WAVE
-
कोरोना से 'हाहाकार', कम टेस्टिंग के बाद भी 2.74 लाख नए मामले, जानिए आज की 5 बड़ी खबरें
देशभर में हाहाकार मचा रही कोरोना की दूसरी लहर और भी प्रचंड होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कम टेस्टिंग के बाद भी कोरोना संक्रमण के करीब 2 लाख 74 हजार मामले सामने आए हैं और 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
राष्ट्रीय | Apr 19, 2021 10:07 am IST -
माधुरी दीक्षित कोरोना की दूसरी लहर से हुईं दुखी, फ्रंटलाइन वकर्स के प्रति व्यक्त किया आभार
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने महामारी से दिन-रात लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं की सराहना भी की है।
बॉलीवुड | Apr 18, 2021 11:38 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में लॉकडाउन की सख्त जरूरत? गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन ने बताया 'भयंकर है स्थिति'
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.एस. राणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थिति बहुत भयंकर है। दिल्ली में अगर इसी तरह से मामले बढ़ते गए तो एक हफ़्ते में सारे बेड भर जाएंगे। 7-10 दिन का लॉकडाउन करना पड़ेगा जिससे रोज आने वाले मामले कम हो जाए। वीकेंड कर्फ्यू का थोड़ा फर्क पड़ेगा।
राष्ट्रीय | Apr 18, 2021 02:45 pm IST -
मध्य प्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन का दबाव कम होने से छह मरीजों की मौत
शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ मिलिंद शिरालकर ने बताया, ‘‘मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 सेंटर के आईसीयू वार्ड में 62 गंभीर मरीज भर्ती थे। बीती देर रात तरल ऑक्सीजन का दबाव कम हो जाने से इन मरीजों में से छह मरीजों की मौत हो गई।’’
मध्य-प्रदेश | Apr 18, 2021 02:30 pm IST -
Advertisement
-
Coronavirus: क्या वायरस हवा में फैलता है? डॉ. रमन गंगाखेड़कर ने दिए ऐसे ही 5 बड़े सवालों के जवाब
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ICMR) के महामारी विज्ञान और संक्रामक रोग के पूर्व प्रमुख डॉ. रमन गंगाखेड़कर का कहना है कि जब तक कोविड-19 की कोई असरकारक दवा नहीं आ जाती तब तक टीकाकरण और मास्क ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
राष्ट्रीय | Apr 18, 2021 01:16 pm IST -
कोरोना में भी उपवास रख रहे हैं सीएम योगी, जानिए कैसी है उनकी तबीयत
मुख्यमंत्री नौ दिनों तक नवरात्र उपवास का पालन कर रहे हैं और राज्य में कोविड की स्थिति की निगरानी के लिए अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठकें भी कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार घोषणा की थी कि वह खुद को आइसोलेट कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश | Apr 18, 2021 12:40 pm IST -
Advertisement
-
'कोरोना से बचने का नंबर बन फॉर्म्यूला है बचाव, double masking जरूरी'
न्यूयॉर्क से जुड़े डॉक्टर धीरज कौल ने कहा कि कोरोना से बचने का नंबर 1 फॉर्म्यूला है बचाव। बचाव का तरीका है कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना और डबल मास्किंग का ध्यान रखना।
राष्ट्रीय | Apr 18, 2021 11:53 am IST