CORONAVIRUS NEWS
-
मुंबई: बीएमसी ने कोविड मरीजों को बांटे डिजिटल टैबलेट्स
बीएमसी ने कोविड मरीजों को बांटे डिजिटल टैबलेट्स।
न्यूज़ | Dec 14, 2020, 12:30 PM IST -
अमेरिका में फाइजर के कोविड-19 टीके को मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी
अमेरिका में देश के पहले कोविड-19 टीके को मंजूरी दे दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और उसके जर्मन साझेदार बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके के आपात स्थिति में उपयोग (ईयूए) की इजाजत दी है।
न्यूज़ | Dec 13, 2020, 10:07 AM IST -
फाइजर के बाद अब सीरम ने भी कोविड 19 वैक्सीन 'कोविशील्ड' के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगी
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India, SII) ने रविवार को भारत में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ''कोविशील्ड'' के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी मांगी है।
न्यूज़ | Dec 07, 2020, 08:42 PM IST -
फाइजर ने भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मांगी DCGI की अनुमति
Coronavirus Vaccine: एक सूत्र ने कहा, ''फाइजर इंडिया ने भारत में उसके कोविड-19 टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए चार दिसंबर को डीजीसीआई के समक्ष आवेदन किया है।''
न्यूज़ | Dec 06, 2020, 11:21 PM IST -
विशेष समाचार: फाइजर ने भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए अपने कोविड-19 टीके को मंजूरी देने का आवेदन किया
दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोविड-19 टीके (Coronavirus Vaccine) के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन किया है। फाइजर ने उसके कोविड-19 टीके को ब्रिटेन और बहरीन में ऐसी ही मंजूरी मिलने के बाद यह अनुरोध किया है
न्यूज़ | Dec 06, 2020, 05:08 PM IST -
दीपावली के बाद अहमदाबाद में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि
गुजरात के अहमदाबाद में दीपावली के बाद कोरोनो वायरस मामलों में वृद्धि देखी गई है।
न्यूज़ | Dec 05, 2020, 11:15 PM IST -
PM मोदी ने कहा- लंबे समय तक कोरोना वैक्सीन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा
कोरोनो वायरस की स्थिति पर हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि COVID-19 वैक्सीन का इंतजार लंबा नहीं होगा, यह कुछ हफ्तों में तैयार हो सकती है।
न्यूज़ | Dec 05, 2020, 09:46 PM IST -
सुपर 100: दो खुराकों का टीका है कोवैक्सिन, दूसरी खुराक के 2 हफ्ते बाद होता है असर: भारत बायोटेक
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वी कर दी। अनिल विज ने कुछ समय पहले ही कोरोना वैक्सीन के संभावित टीके “कोवैक्सीन” के तीसरे चरण के ट्रायल के तहत स्वेच्छा से टीका लगवाया था।
न्यूज़ | Dec 05, 2020, 05:00 PM IST -
विशेष समाचार: हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित, कुछ दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन
न्यूज़ | Dec 05, 2020, 04:47 PM IST
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वी कर दी। अनिल विज ने कुछ समय पहले ही कोरोना वैक्सीन के संभावित टीके “कोवैक्सीन” के तीसरे चरण के ट्रायल के तहत स्वेच्छा से टीका लगवाया था। अब वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, "मैं कोरोना संक्रमित हूं। मैं अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कोरोना के लिए खुद का टेस्ट करवाएं।" -
Coronavirus Cases in India: कुल मामले 96 लाख के पार, अबतक 139700 की मौत
Coronavirus Cases in India: नए मरीज सामने आने के बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96 लाख 8 हजार 211 हो गए हैं। कुल मामलों में से 4 लाख 9 हजार 689 लोगों का इस वक्त इलाज चल रहा है।
न्यूज़ | Dec 05, 2020, 11:40 AM IST -
हम कोरोना वैक्सीन पाने की दहलीज़ पर हैं- पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में 'मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार होगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेताओं की कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, बसपा से सतीश मिश्रा, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव सहित कई पार्टियों के विपक्ष के नेता इस वर्चुअल सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।
न्यूज़ | Dec 04, 2020, 09:20 PM IST -
विशेष समाचार: कब तैयार होगी कोरोना वैक्सीन? पीएम नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में 'मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार होगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेताओं की कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
न्यूज़ | Dec 04, 2020, 04:43 PM IST -
ब्रिटेन में अगले सप्ताह से मिलने लगेगी Pfizer-BioNTech कोरोना वैक्सीन
न्यूज़ | Dec 02, 2020, 08:43 PM IST
ब्रिटेन में अगले सप्ताह से पूरे देश में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Pfizer-BioNTech कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। इससे पहले जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक और उसकी साझेदार अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने ‘यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी’ के समक्ष कोरोना वायरस के उनके टीके को मंजूरी के लिए एक आवेदन सौंपा था। इस आवेदन की समीक्षा प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इन दोनों कंपनियों को हरी झंडी दी गई है। -
जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ऐप सिर्फ 30 सेकेंड में किया करेगी कोरोना टेस्ट, देखिए कैसे
जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड ऐप सिर्फ 30 सेकेंड में किया करेगी कोरोना टेस्ट।
न्यूज़ | Nov 30, 2020, 09:53 PM IST -
अदार पूनावाला- अगले दो हफ्तों में कोवीशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए करेंगे अप्लाई
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला ने कोरोना वायरस की वैक्सीन पर बड़ा बयान दिया है। अदार पूनावाला का कहना है कि दो हफ्ते बाद कोरोना वैक्सीन "कोविशील्ड" के इमरजेंसी यूज लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जाएगा और उसके बाद ही वैक्सीन की कीमत पता चलेगी।
न्यूज़ | Nov 29, 2020, 12:40 PM IST -
हक़ीकत क्या है: PM मोदी ने किया अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा, वैक्सीन के काम की समीक्षा की
भारत में कोरोना वायरस की बन रही वैक्सीन के काम का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तीन प्रयोगशालाओं का दौरा किया। वह शनिवार को सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे और जाइडस कैडिला के प्लांट में कंपनी के टीके की समीक्षा की, यह समीक्षा डेढ़ घंटे चली। पीएम मोदी इसके बात हैदराबाद पहुंचे और भारत बायोटेक के प्लांट में टीके पर काम की समीक्षा की तथा दिन के अंत में वह पुणे पहुंचे। यहां सीरम इंस्टीट्यूट है, पीएम मोदी ने यहां के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों से बात कर वैक्सीन निर्माण के काम की समीक्षा की। सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है।
हक़ीक़त क्या है | Nov 28, 2020, 11:22 PM IST -
सीरम इंस्टीट्यूट के CEO बोले- अगले दो हफ्ते में कोवीशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अप्लाई करेंगे
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला ने वैक्सीन की तैयारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हम अगले दो हफ्ते में कोवीशील्ड के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अप्लाई करेंगे।
न्यूज़ | Nov 28, 2020, 08:08 PM IST -
दिल्ली में 6,224 नए COVID-19 मामले सामने आये, एक दिन में 109 लोगों की हुई मौत
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 6224 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 109 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में मंगलवार को 4943 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10.14 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
न्यूज़ | Nov 25, 2020, 09:20 AM IST -
हकीकत क्या है: आम आदमी तक कब पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन?
वैज्ञानिकों और वैक्सीन निर्माताओं ने लंबे समय से कहा है कि यदि वर्ष के अंत में सब कुछ योजना के अनुसार हो जाता है, तो मुट्ठी भर टीके उपलब्ध हो सकते हैं।
हक़ीक़त क्या है | Nov 24, 2020, 09:34 PM IST -
राज्य मंत्रिमंडल ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन नहीं करने का फैसला किया
कयासों पर विराम लगाते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनवायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में कोई भी लॉकडाउन लगाने के खिलाफ फैसला किया है।
न्यूज़ | Nov 24, 2020, 06:50 PM IST