1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. विशेष समाचार: हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित, कुछ दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन
Published : Dec 05, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 04:47 pm IST

विशेष समाचार: हरियाणा के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित, कुछ दिन पहले ही लगवाई थी वैक्सीन

हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वी कर दी। अनिल विज ने कुछ समय पहले ही कोरोना वैक्सीन के संभावित टीके “कोवैक्सीन” के तीसरे चरण के ट्रायल के तहत स्वेच्छा से टीका लगवाया था। अब वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, "मैं कोरोना संक्रमित हूं। मैं अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कोरोना के लिए खुद का टेस्ट करवाएं।"

Advertisement