CORONAVIRUS
-
बढ़ते कोरोना के बीच अच्छी खबर, 7 से 13 जनवरी के बीच भारत की ‘आर-वैल्यू’ गिरकर 2.2 हुई
भारत में ‘आर-वैल्यू’ 7 जनवरी से 13 जनवरी के बीच 2.2 दर्ज की गई जो पिछले दो हफ्तों से कम है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के प्रारंभिक विश्लेषण में यह बात सामने आई है।
राष्ट्रीय | Jan 16, 2022 07:07 pm IST -
यूपी में आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर? 23 जनवरी तक रहेंगे बंद स्कूल-कॉलेज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत वर्ष अगस्त-सितम्बर माह में ही तीसरी लहर की आशंका विशेषज्ञों द्वारा व्यक्त की गई थी, लेकिन उसे बेहतर कोरोना प्रबंधन के माध्यम से निर्मूल साबित कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश | Jan 16, 2022 05:16 pm IST -
Advertisement
-
'इंदौर में फरवरी के पहले हफ्ते में रोजाना Covid-19 के 5 हजार मामले आने की आशंका'
इंदौर, मध्य प्रदेश में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। इंदौर में पिछले 24 घंटों के दौरान 16.5 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 1,852 नये मरीज आए जो जिले में महामारी के 22 महीने के इतिहास में संक्रमितों का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है।
मध्य-प्रदेश | Jan 16, 2022 03:32 pm IST -
महाराष्ट्र में लगाई जाएंगी और पाबंदियां? डेप्युटी सीएम अजित पवार ने दिया जवाब
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन आज की बैठक में हमने और प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया।
महाराष्ट्र | Jan 15, 2022 09:34 pm IST -
Advertisement
-
Coronavirus India Update : देवरिया में वैक्सीनेशन बूथ पर दिखी अव्यवस्था
India TV का खास प्रोग्राम ‘ये पब्लिक है सब जानती है’ की टीम लगातार हर विधानसभा क्षेत्र में वैक्सीन सेंटर पर जाकर वहां के मौजूदा हाल को समझ रही है. इसी सिलसिले में टीम देवरिया पहुंची और वहां वैक्सीन लगवाने आए लोगों से बात की. इस दौरान वहां ACMO सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे.ACMO ने बताया कि कोविड से निपटने के लिए (Vaccination) रफ्तार तेज़ कर दी गई है. फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है. हालांकि वैक्सीनेशन बूथ पर कुछ अव्यवस्थाएं भी नज़र आई,जिसके बारे में सवाल पूछने पर ACMO सुरेंद्रे सिंह गोल-मोल जवाब देते नज़र आए!
न्यूज़ | Jan 15, 2022 09:08 pm IST -
Delhi Corona Update: दिल्ली में नहीं घट रही कोरोना संक्रमण दर, जानिए आज कितने केस आए?
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में शनिवार को कोरोना वायरस (COVID19) के 20,718 नए मामले सामने आए और 30 मरीज़ों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से 19554 मरीज ठीक भी हुए हैं।
दिल्ली | Jan 15, 2022 06:47 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली में 1-14 जनवरी के बीच वेंटिलेटर की जरूरत वाले मरीजों की संख्या केवल दोगुना बढ़ी
आंकड़े दर्शाते हैं कि एक जनवरी से 14 जनवरी के बीच संक्रमण के मामलों की संख्या में 8.9 गुना वृद्धि हुई, लेकिन कोविड मरीजों के वेंटिलेटर पर जाने की दर में केवल दोगुना वृद्धि हुई।
दिल्ली | Jan 15, 2022 05:51 pm IST -
दिल्ली में आ चुका है कोविड लहर का पीक, अब मामलों में कमी आएगी: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, आज दिल्ली में कोविड मामलों में 4,000 की कमी होने की उम्मीद है। हालांकि, पॉजिटविटी दर लगभग 30 प्रतिशत होगी। अस्पताल में भर्ती होने की दर में पिछले पांच छह दिनों से कोई इजाफा नहीं हुआ है।
दिल्ली | Jan 15, 2022 03:15 pm IST -
Advertisement
-
ओमिक्रॉन के बीच भूल जाइए महंगे इलाज की टेंशन, बहुत काम की है कोरोना कवच हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी
ओमिक्रॉन के विकराल स्वरूप अख्तियार करने से पहले जरूरी है कि आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस को अपडेट कर लें।
मेरा पैसा | Jan 15, 2022 02:30 pm IST -
Coronavirus Omicron LIVE Updates: बेकाबू कोरोना का कहर, 24 घंटे में 2,68,833 मामले दर्ज; पॉजिटिविटी रेट 16.66% हुई
शभर में कोरोना के नए मामलों में लगातार उछाल दर्ज हो रहे हैं। मुंबई, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य और महानगरों में हालात गंभीर हैं। केंद्र सरकार ने 8 राज्यों को 'स्टेट ऑफ कंसर्न' की श्रेणी में रखा है।
राष्ट्रीय | Jan 15, 2022 10:53 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में कोरोना के 43,211 नए मामले आए, ओमिक्रॉन केस बढ़कर 1,605 हुए
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के 238 नये मामले भी सामने आए, जिससे कोविड के इस नये स्वरूप के कुल मामले बढ़कर 1,605 हो गए। महाराष्ट्र में संक्रमण दर 21.13 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र | Jan 14, 2022 11:08 pm IST -
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 30% तक पहुंची, 24 घंटे में 34 और मरीजों की मौत
दिल्ली में अभी कोरोना के 92,273 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 30.64 फीसदी तक पहुंच गई है जबकि 34 और मरीजों की मौत के साथ मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत पर है। दिल्ली में अभी तक कोरोना के कुल 1670966 मामले सामने आ चुके हैं।
दिल्ली | Jan 14, 2022 07:00 pm IST -
Advertisement
-
‘दूसरे शहर गए तो लौटने देने की गारंटी नहीं होगी’, कोरोना पर चीन की सख्ती उड़ा देगी होश!
बीजिंग से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित तियानजिन शहर ने शनिवार सुबह से तीसरे दौर की सामूहिक जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
एशिया | Jan 14, 2022 05:31 pm IST -
Corona से कोहराम LIVE Updates: 24 घंटे में 264202 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 14.78%; एक्टिव मामले 12,72,073 हुए
देशभर में कोरोना के नए मामलों में उछाल दर्ज हो रहे हैं। मुंबई, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य और महानगरों में हालात गंभीर हैं।
राष्ट्रीय | Jan 15, 2022 10:54 pm IST -
Advertisement
-
Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 28,867 नए मामले आए, 31 और मरीजों की मौत
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 28,867 नए मामले सामने आए हैं, 22,121 लोग कोरोना से ठीक हुए और 31 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अभी कोरोना के 94,160 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में पिछले साल 20 अप्रैल को संक्रमण के 28,395 मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली | Jan 13, 2022 08:42 pm IST -
हम 130 करोड़ भारतीय अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर ज़रुर निकलेंगे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 'सौ साल की सबसे बड़ी महामारी से भारत की लड़ाई अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। मेहनत हमारा एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प है। हम 130 करोड़ भारतीय अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर ज़रुर निकलेंगे।'
राष्ट्रीय | Jan 13, 2022 06:44 pm IST -
Advertisement
-
देश में कोरोना से हालात बेकाबू, 216 दिनों में सबसे अधिक 11 लाख एक्टिव केस हुए; 2.5 लाख के करीब नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमिक्रॉन स्वरूप के एक दिन में 620 मामले आए हैं जो अब तक सर्वाधिक मामले हैं। इसी के साथ ही कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के कुल मामले बढ़कर 5,488 हो गए हैं। इनमें से 2,162 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
राष्ट्रीय | Jan 13, 2022 01:47 pm IST -
बेकाबू कोरोना के बीच महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत, स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने केंद्र से मांगी 90 लाख डोज
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया से राज्य सरकार ने 50 लाख कोविशील्ड की डोज और 40 लाख कोवैक्सीन की डोज की मांग की है।
महाराष्ट्र | Jan 13, 2022 12:46 pm IST -
कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद दिल्ली में हो सकती है बेड्स की कमी? सरकारी आंकड़े दे रहे हैं ये इशारा
दिल्ली में बुधवार को 27 हजार के ज्यादा नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। नए मामले बढ़ने के साथ दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लगा है।
राष्ट्रीय | Jan 13, 2022 10:30 am IST -
Covid 3rd Wave: देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुलाई बैठक
ये बैठक आज शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। कोरोना के रोजाना आते रिकॉर्ड मामलों के बीच हफ्ते भर में यह पीएम मोदी की ये दूसरी बड़ी बैठक है।
राष्ट्रीय | Jan 13, 2022 09:54 am IST