निर्वाचन आयोग ने एक बयान में बताया कि 'लोकतंत्र के लिए शिखर सम्मेलन' के तहत भारत से 'चुनावी सत्यनिष्ठा पर लोकतंत्र समूह' का नेतृत्व करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही दुनिया के अन्य लोकतंत्रों के साथ अपने ज्ञान, तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवों को साझा करने का आह्वान किया गया।
डॉन अखबार के अनुसार, निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन होना और जिला तथा निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर मतदाता सूची तैयार करना ऐसी प्रमुख चुनौतियां हैं, जिनके कारण आम चुनाव कराने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी।
डुमरियागंज विधानसभा सीट से 2017 में बीजेपी के राघवेंद्र प्रताप सिंह बसपा उम्मीदवार सैय्यदा खातून से मात्र 171 वोट से जीते थे। इस बार भी बीजेपी के टिकट पर राघवेंद्र प्रताप चुनाव लड़ रहे हैं। सांप्रदायिक टिप्पणी की वजह से राघवेंद्र प्रताप इस वक्त सुर्खियों में आ गये हैं।
सपा रैली मामला: लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने रैली करके चुनाव आयोग और कोरोना नियमों को ताक पर रखा। मगर ये गलती उनको भारी पड़ रही है। आज आयोग उनपर भी कार्रवाई कर सकता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण चुनाव आयोग के अधिकारियों को देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे।
तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों में 30 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।
राज्यसभा की जिन 6 सीटों के लिए उपचुनाव होना है उसमें तमिलनाडु में दो सीटें है जबकि असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से एक-एक सीट है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव परिणामों के बाद विजय जूलूस और जश्न को लेकर चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है। आयोग ने 2 मई के दिन आने वाले चुनाव नतीजों के बाद जीत का जश्न मनाने पर रोक लगा दी है।
चुनाव आयोग ने अगले साल अप्रैल-मई में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग के दो वरिष्ठ अधिकारी अगले कुछ दिन में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जाने के लिये तैयार हैं।
निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी कार्तिकेय धनजी को बिहार के उत्पाद आयुक्त के पद से हटा दिया है।
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। यानी देश भर में लंबित उपचुनाव अब बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे।
चुनाव आयोग अपनी कमर कस कर तैयार है। आयोग तीन दिनों के भीतर बिहार चुनावों के साथ ही अन्य उप चुनावों के लिए "व्यापक" दिशानिर्देश पेश करेगा।
चुनाव आयोग ने बिहार में 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आने वाले चुनावों में पोस्टल बैलट सुविधा का विस्तार नहीं करने का फैसला लिया है।
न्यायालय ने कांग्रेस नेता परेश धनानी की याचिका को ठुकराते हुए कहा कि हम चुनाव पर रोक नहीं लगाएंगे।
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर चुनाव को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया है।
आप नेता ने रविवार को कहा कि कल दिल्ली के चुनाव संपन्न हुए, 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं कि कितने प्रतिशत मतदान हुआ।
चिन्मय के स्थान पर चुनाव आयोग ने DANIPS 1997 बैच के अधिकारी कुमार ज्ञानेश को तुरंत डीसीपी साउथ ईस्ट का चार्ज लेने के आदेश दिए हैं।
कपिल मिश्रा ने कल एक बयान में दिल्ली चुनावों को भारत बनाम पाकिस्तान करार दिया था। अब इस बयान पर चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को आड़े हाथों लिया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़