EUROPE
-
रूस ने कहा- शांति पर चर्चा को तैयार नहीं हैं पश्चिमी देश, इधर यूक्रेन ने US से मांगा F-16 फाइटर
रूस और यूक्रेन युद्ध के 24 फरवरी को 1 वर्ष हो जाएंगे। मगर अभी तक यह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। इधर युद्ध लंबा खिंचने के लिए रूस ने पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बताया है। रूस का कहना है कि अमेरिका और पश्चिमी देश नहीं चाहते कि यूक्रेन युद्ध खत्म हो।
यूरोप | Feb 19, 2023, 07:57 PM IST -
रूस के समर्थन में आया यूरोपीय संघ का यह देश! जेलेंस्की और पुतिन से की युद्ध में शांति की अपील
रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 1 वर्ष होने को हैं, लेकिन अभी तक इस तबाही का कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा। पश्चिमी देश और यूरोपीय संघों की ओर से अब तक युद्ध को रोकने की कोई पहल नहीं की गई है। यही वजह है कि इस युद्ध का अब तक कोई शांति का रास्ता नहीं खोजा जा सका है।
यूरोप | Feb 19, 2023, 11:53 PM IST -
रूस को नष्ट करने के इरादे से काम कर रहे पश्चिमी देश, मगर क्रेमलिन करेगा अपनी रक्षा
पश्चिमी देशों की लामबंदी देखने के बाद रूस ने कहा है कि पश्चिमी देश मिलकर उसे नष्ट करना चाहते हैं। इसीलिए वह यूक्रेन को लगातार हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों की आपूर्ति कर रहे हैं। मगर रूस हर हाल में अपनी रक्षा करेगा। वह अपनी पहचान और भविष्य की रक्षा करने में सक्षम है।
एशिया | Feb 18, 2023, 06:58 PM IST -
यूरोपीय संघ के 27 देशों ने दिया जेलेंस्की को रूस के खिलाफ समर्थन, पुतिन की चुनौती बढ़ी
ब्रिटेन की यात्रा पर निकले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूरोपीय संघ के 27 देशों ने रूस के खिलाफ जंग में खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे रूस-यूक्रेन की जंग और अधिक भीषण हो जाने की आशंका बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध की शुरुआत हुई थी। अब इसके एक वर्ष पूरे होने को हैं।
यूरोप | Feb 09, 2023, 04:10 PM IST -
यूरोपीय देशों ने रूस पर लगाया अब ये नया प्रतिबंध, डीजल नहीं खरीद पाएंगे देश!
यूक्रेन पर लगातार हमला जारी रखने के चलते यूरोपीय देशों ने अब रूस पर नया प्रतिबंध लगा दिया है। इससे रूस के साथ ही साथ अन्य देशों की भी मुश्किलें बढ़नी तय हैं। यूरोपीय देशों ने रूस से डीजल एवं अन्य शोधित तेल उत्पादों पर रविवार को प्रतिबंध लगाने के साथ ही यूक्रेन पर हमला करने के लिए उसकी आर्थिक रूप से घेराबंदी तेज कर दी।
यूरोप | Feb 05, 2023, 10:53 PM IST -
आंतरिक मामलों में दखल से यूरोप पर भड़का ईरान, दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
देश के आंतरिक मामलों में यूरोपीय देशों द्वारा दखल किए जाने का आरोप लगाकर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतवानी भी दे डाली है। ईरान का कहना है कि यूरोपीय देशों की दखल के खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार की जा रही है। आंतरिक मामलों में दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एशिया | Jan 29, 2023, 12:09 PM IST -
युद्ध में मूर्छित यूक्रेन को मिली 500 मिलियन यूरो की संजीवनी, फिर जंग में आ सकता है नया मोड़
European Union gave 500 million euros to Ukraine: युद्ध टैंकों, अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रहे यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन से फिर संजीवनी मिल गई है। यूरोपी संघ ने यूक्रेन को 500 मिलियन यूरो से अधिक की सैन्य सहायता देने का ऐलान कर दिया है।
यूरोप | Jan 24, 2023, 10:43 AM IST -
"अमेरिका और पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को कराया तबाह", रूस के विदेश मंत्री का सनसनीखेज आरोप
Russia-Ukrain war: युद्ध में लगभग पूरी तरह खंडहर बन चुके यूक्रेन का यह हस्र यूं ही नहीं हुआ है। रूस के अनुसार यूक्रेन की बर्बादी का कारण अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देश हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि यूक्रेन पुतिन के साथ बातचीत करके समस्या का निदान कर सके।
एशिया | Jan 24, 2023, 09:19 AM IST -
"यूक्रेन को शक्तिशाली हथियार देने वाले देशों को तबाह कर देगा रूस", पुतिन के इस नेता ने दी धमकी
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर जीत की ओर बढ़ रहे रूस के कदम को देखते हुए अमेरिका समेत पश्चिमी देशों में घबराहट पैदा हो गई है। अभी एक हफ्ते पहले ही रूस ने यूक्रेन पर जीतने की भविष्यवाणी की है। इसके बाद से ही रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले को कई गुना तेज कर दिया है।
एशिया | Jan 24, 2023, 06:43 AM IST -
दुनिया को "तीसरे विश्वयुद्ध" के मुहाने पर ले जा रहा यूक्रेन! पुतिन ने कहा-अब पश्चिमी देशों की खैर नहीं
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। रूस ने अभी से यह ऐलान कर दिया है कि वह हर हाल में युद्ध जीतेगा। इधर यूक्रेन हथियारों की कमी से जूझ रहा है।
यूरोप | Jan 20, 2023, 02:06 PM IST -
भारत रूस से रोजाना खरीद रहा 10 लाख बैरल तेल, पुतिन को पस्त करने की यूरोपीय योजना फेल
भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात लगातार बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार मौजूदा वक्त में भारत रूस से रोजाना 10 लाख बैरल तेल आयात कर रहा है। इससे रूस के तेल पर प्राइस कैप लगाकर उसे झुकाने की योजना भी फेल हो गई है। भारत कुल कच्चे तेल का 25 फीसदी हिस्सा अकेले रूस से खरीद रहा है। यह तेल उसे काफी सस्ता भी पड़ रहा है।
एशिया | Jan 15, 2023, 12:59 PM IST -
अब यूरोपीय यूनियन को आंखें दिखा रहा है ड्रैगन ! दी चेतावनी; जानें पूरा मामला
चीन पहले ही कुछ यूरोपीय संघ देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को खारिज कर चुका है और उसने चेतावनी दी है कि अगर आने वाले दिनों में यह चलन बढ़ा तो ‘जवाबी कदम’ उठाए जाएंगे।
एशिया | Jan 05, 2023, 12:14 AM IST -
पूर्व पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट सोलहवें का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
पूर्व पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट सोलहवें का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने साल 2013 में पद छोड़ दिया था और वेटिकन में मैटर एक्लेसिया मठ में वह रहते थे। वह काफी समय से बीमार थे।
यूरोप | Dec 31, 2022, 04:08 PM IST -
ज्यादा वेतन की मांग को लेकर 16 हजार से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे, जानें किस देश का है मामला
यूरोपीय देश बेल्जियम के ब्रसेल्स में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इन लोगों ने सरकार से और अधिक वेतन की मांग की। इसका कारण यह है कि यहां ऊर्जा की लागत में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इस कारण करीब 16,500 लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
यूरोप | Dec 17, 2022, 01:14 PM IST -
यूरोपीय बाजार में छाएंगे Made in India प्रोडक्ट, भारत के इस कदम से चीन को लगेगा झटका
स्वीडन ने शुक्रवार को कहा कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द अंतिम रूप देना उसकी प्राथमिकता होगी। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय निर्यातकों को यूरोप में चीन की बादशाहत को खत्म करने में मदद मिलेगी।
बिज़नेस | Dec 10, 2022, 01:56 PM IST -
यूक्रेन पर रूस बंद नहीं करेगा हमला, पुतिन की ललकार से उड़ी पश्चिमी देशों की नींद
Russia-Ukraine War Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन पर हमले जारी रहेंगे। यानि कि 10 माह बाद भी रूस-यूक्रेन के बीच का यह युद्ध थमता नहीं दिख रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों ने रूस से अपील की थी।
यूरोप | Dec 08, 2022, 11:34 PM IST -
EU देशों का बड़ा फैसला, रूसी तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल तय, आखिर क्या है मकसद?
EU Russian Oil: यूरोपीय संघ रूसी तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल तय करने पर अस्थायी रूप से सहमत हो गया है। इस फैसले के पीछे का उद्देश्य कीमतों में हो रही वृद्धि को रोकना बताया जा रहा है।
यूरोप | Dec 03, 2022, 06:42 PM IST -
यूरोपीय संघ का बड़ा कदम, ईयू की संसद ने रूस को आतंकवाद का प्रायोजक करार दिया, समर्थन में पड़े 494 वोट
EU Parliament on Russia: यूक्रेन पर रूसी हमले की 27 देशों के यूरोपीय संघ ने तीखी निंदा की है और कई बार कहा है कि पिछले 10 महीनों में रूस के कई कदम युद्ध अपराधों के समान हैं।
यूरोप | Nov 23, 2022, 09:41 PM IST -
नतासा पर्क मूसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं, ऐसे तय किया सफर
Slovenia First Female President Natasa Perc Musar: उदारवादी नेता नतासा पर्क मूसर यूरोपीय देश स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए ‘रन-ऑफ’ में देश के पूर्व विदेश मंत्री एंजे लोगर को मात दी है।
यूरोप | Nov 14, 2022, 10:30 AM IST -
ईरान का आएंगे और बुरे दिन, जर्मनी के चांसलर ने दिया बड़ा बयान, ईयू लगा सकता है और प्रतिबंध
EU Sanctions on Iran: जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने ईरान की सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि ईरान को अतिरिक्त प्रतिबंध झेलने होंगे। यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों के इस पर सहमत होने की संभावना है।
अन्य देश | Nov 12, 2022, 09:46 PM IST