HINDU
-
अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर को तोड़ा, दीवारों पर लिखे गए खालिस्तानी समर्थक नारे
अमेरिका के कैलिफोर्निया में नेवार्क इलाके में स्थित एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और दीवारों पर भारत विरोधी खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे गए हैं। नेवार्क पुलिस ने घटना की जांच का आश्वासन दिया है।
अमेरिका | Dec 23, 2023 08:04 am IST -
अमेरिका में भी गूंजेगा 'जय श्रीराम', मनेगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, सप्ताहभर चलेगा समारोह
अमेरिका में भी जय श्रीराम के नारे गूजेंगे। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अमेरिका में भी भव्य जश्न मनाया जाएगा। अमेरिका के 1100 मंदिरों में यह जश्न समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। यह समारोह सप्ताहभर चलेगा।
अमेरिका | Dec 20, 2023 11:12 am IST -
Advertisement
-
मुस्लिम देश पाकिस्तान में कटास राज मंदिर के दर्शन करेंगे 55 हिंदू तीर्थयात्री, लाहौर पहुंचा जत्था
पड़ोस के मुल्क पाकिस्तान में कटास राज मंदिर सहित अन्य हिंदू मंदिरों के दर्शन के लिए 55 हिंदू तीर्थयात्रियों का जत्था लाहौर पहुंच गया है। वाघा बॉर्डर पर इन तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। 7 दिन के प्रवास में ये जत्था कई मंदिरों के दर्शन करेगा।
एशिया | Dec 20, 2023 07:21 am IST -
अमेरिका में "हिंदू" राष्ट्रपति होने के सवाल पर विवेक रामास्वामी ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, जानें क्या कहा
अमेरिका में पहली बार हिंदू राष्ट्रपति होने की संभावनाओं को पंख लगने लगे हैं। ऐसे में सवालों का उठना लाजमी है। रिपब्लिकन की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में शुमार विवेक रामास्वामी से अमेरिका में पहली बार हिंदू राष्ट्रपति बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्हों ऐसा दिल छू लेने वाला जवाब दिया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
अन्य देश | Dec 14, 2023 04:36 pm IST -
Advertisement
-
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर लगातार हमले, जानिए क्या बोले इस देश के उच्चायुक्त
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। खालिस्तानी समर्थक लोग हिंदू मंदिरों पर न सिर्फ अटैक कर रहे हैं, बल्कि भड़काने वाले स्लोगन भी लिख जाते हैं। भारत ने इस पर ऑस्ट्रेलिया से कड़ा ऐतराज जताया है। इस पर ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने बड़ी बात कही है।
अन्य देश | Dec 14, 2023 07:17 am IST -
इस मुस्लिम देश में हिंदू मंदिर हटाने पर लोगों ने जताई निराशा, 75 साल पुराना यह टेंपल क्यों किया गया स्थानांतरित?
दुबई में स्थित शिव मंदिर को अपने स्थान से हटाया जा रहा है। इस संबंध में जब मंदिर में नोटिस लगाया गया, तो लोगों में मायूसी छा गई। 75 साल पुराना यह मंदिर जेबेल अली में शिफ्ट किया जा रहा है।
एशिया | Dec 13, 2023 10:08 am IST -
Advertisement
-
Dividend Stocks: अगले हफ्ते BPCL समेत इन कंपनियों में मिलेगा तगड़ा डिविडेंड, यहां देखें पूरी लिस्ट
BPCL, हिंदुस्तान जिंक के साथ कई कंपनियों के शेयर इस हफ्ते एक्स डिविडेंड होंगे। एक्स डिविडेंड वह तारीख होती है, जिस दिन कंपनी द्वारा घोषित डिविडेंड को कंपनी के शेयर प्राइस में से अलग कर दिया जाता है।
फायदे की खबर | Dec 10, 2023 11:44 am IST -
'क्या स्टालिन ने अपने बेटे और ए. राजा...', सनातन के खिलाफ बयान पर BJP का नया हमला
BJP ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को उनके बेटे उदयनिधि और उनकी पार्टी के नेता ए. राजा द्वारा सनातन के खिलाफ दिए गए अपमानजनक बयानों को लेकर सवाल किया।
राजनीति | Dec 06, 2023 08:08 pm IST -
Advertisement
-
वाघा बॉर्डर पार कर भारत आई पाकिस्तानी दुल्हन, हिंदुस्तानी दूल्हे के साथ रचाएगी शादी
भारत सरकार की ओर से वीजा मिलने के बाद पाकिस्तानी दुल्हन आज हिंदुस्तान में प्रवेश की। अपने मंगेतर कोलकाता के रहने वाले समीर खान से निकाह करने के लिए जावरिया खानम भारत पहुंची हैं।
राष्ट्रीय | Dec 05, 2023 02:00 pm IST -
RSS नेता का बड़ा बयान, कहा- अब बन रहा है देश के मूल्यों से मेल खाता सही ‘नैरेटिव’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत में आज एक विमर्श बन रहा है, एक सही विमर्श, जो लंबे समय से चले आ रहे विमर्श के विपरीत है।
राष्ट्रीय | Dec 02, 2023 12:44 pm IST -
Advertisement
-
हिंदुजा समूह के कई ऑफिस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ली तलाशी, जानें क्या है मामला
हिंदुजा समूह के पास इंडसइंड बैंक, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस और हिंदुजा बैंक (स्विट्जरलैंड) का ओनरशिप है। तलाशी अभियान से जुड़े आईटी कानून के तहत सिर्फ कार्यालय परिसर में ऐसी कार्रवाई अंजाम दी जा सकती है।
बिज़नेस | Nov 29, 2023 02:12 pm IST -
'गाय को काटने के लिए भेजने वाले कौन हैं, हिंदू ही तो हैं...', मोहन भागवत का छलका दर्द
मोहन भागवत ने कहा कि जैसे घर में तंगी होने पर माता-पिता को बाहर नहीं भेजते, पहले उन्हें भोजन कराकर ही स्वयं भोजन करते हैं, उसी तरह गाय की भी सेवा वैसे ही करना है। यदि हम गऊ को माता कहते हैं तो पुत्र का कर्तव्य तो निभाना ही पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश | Nov 29, 2023 09:41 am IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान में तोड़ा गया हिंगलाज माता का मंदिर, नाराज हिंदुओं ने लगाए नारे, देखें Video
पाकिस्तान में हिंदू धर्म के पवित्र स्थल हिंगलाज माता का मंदिर तोड़ने का मामला सामने आया है। यह मंदिर यूनेस्को की धरोहर की लिस्ट में भी शामिल है। इस कृत्य पर वहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई और नारे लगाए।
एशिया | Nov 27, 2023 04:04 pm IST -
अब ‘हिंदूवाद’ शब्द से नहीं होगी हिंदुओं की पहचान, विश्व हिंदू सम्मेलन में लिया गया यह बड़ा फैसला
बैंकॉक में हो रहे विश्व हिंदू सम्मेलन में अपनाए गए घोषणापत्र में कहा गया है कि हिंदूवाद (हिंदुइज्म) पूरी तरह से हिंदू धर्म से अलग है क्योंकि इसमें ‘इज्म’ जुड़ा हुआ है।
एशिया | Nov 25, 2023 08:00 am IST -
Advertisement
-
फिर से जाग गया नेपाल, हर तरफ हो रही हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग, सड़कों पर उतरा सैलाब
नेपाल को फिर हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। बड़ी संख्या में पूरे नेपाल से आए लोगों ने राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। हिंदू राष्ट्र के साथ ही फिर से राजशाही स्थापित करने की मांग भी की गई।
एशिया | Nov 24, 2023 07:05 pm IST -
अमेरिका में हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए डॉक्टर ने 32 करोड़ रुपये देने का वादा किया
डॉक्टर मिहिर मेघानी ने करीब 2 दशक पहले अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमेरिका में 'हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन' और वह अब तक इस फाउंडेशन को 15 लाख डॉलर का योगदान दे चुके हैं।
अमेरिका | Nov 24, 2023 01:49 pm IST -
Advertisement
-
'दुनिया को भारत ही रास्ता देगा', विश्व हिंदू कांग्रेस में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
3 दिन तक चलने वाले वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का आयोजन बैंकॉक में किया जा रहा है। यहां करीब 3000 लोगों की उपस्थिति में 24 से 26 नवंबर तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन के पहले दिन RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित किया।
राष्ट्रीय | Nov 24, 2023 11:39 am IST -
लंबी लड़ाई के बाद हिंदुजा ग्रुप की हुई रिलांयस कैपिटल, आरबीआई से भी मिली अधिग्रहण की मंजूरी
पहले दौर की नीलामी में आईआईएचएल ने पहले 8,110 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी लेकिन बाद में उसे संशोधित कर 9,000 करोड़ रुपये कर दिया था। कर्जदाताओं ने उम्मीद के अनुरूप बोली नहीं मिलने पर दूसरे दौर की नीलामी करने का फैसला किया था जिसे राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने उचित ठहराया।
बिज़नेस | Nov 18, 2023 11:40 am IST -
झारखंड: रांची में उपद्रवियों ने मचाया तांडव, हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के बाद फैला तनाव
झारखंड के रांची में उपद्रवियों ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की है। मामला मांडर थाना इलाके का बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों के बीच आक्रोश नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय | Nov 18, 2023 07:26 am IST -
अमेरिका में हुआ कांग्रेसनल हिंदू कॉकस का उद्घाटन, हिंदुओं के लिए कानून बनवाने में होगा अहम रोल
अमेरिका में कांग्रेसनल हिंदू कॉकस के भव्य उद्घाटन के मौके पर इसके पॉलिसी एडवाईजर शलभ "शल्ली" कुमार ने कहा कि यह कॉकस हिंदू अमेरिकी समुदाय के लिए महत्वपूर्ण कानून बनाने और प्रस्ताव पारित करने में सक्रिय रूप से शामिल होगा।
अमेरिका | Nov 17, 2023 12:07 pm IST